Categories: CricketIPL

IPL में Kings XI Punjab के खिलाफ इन बॉलर्स का सबसे अच्छा इकॉनमी रेट

इंडियन प्रीमियर लीग का पहले सीजन से हिस्सा रहने के बाद अभी भी कुछ टीमें ऐसी हैं, जो एक बार भी विजेता नहीं बन सकी और उसी में एक नाम किंग्स इलेवन पंजाब का आता है, जो साल 2014 के सीजन में फाइनल तक तो पहुंचे थे, लेकिन उन्हें वहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स से हार मिली थी।

किंग्स इलेवन पंजाब के पास हर सीजन में एक से एक से शानदार विस्फोटक बल्लेबाज देखने को मिले हैं, जिसमें वीरेंद्र सहवाग से लेकर ग्लैन मेक्सवेल और क्रिस गेल का नाम शामिल है, जिस कारण इनके खिलाफ खेलने वाली टीमों के गेंदबाजो के लिए किफायती बॉलिंग करना आसान काम नहीं होता था, लेकिन इसके बावजूद कुछ ऐसे भी बॉलर हैं, जिन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करके दिखाया है।

3 – सुनील नारायण

वेस्टइंडीज़ टीम के ऑफ स्पिनर खिलाड़ी जो आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का एक अहम हिस्सा हैं, वह अपनी किफायती गेंदबाजी के लिए भी पहचाने जाते हैं, क्योंकि सुनील की स्पिन को समझना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान काम नहीं रहा है। सुनील नारायण ने आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 65 ओवरों की गेंदबाजी की है, जिसमें उन्होंने 6.98 के इकॉनमी रेट के साथ ही रन दिए हैं।


2 – जोफ्रा आर्चर

पिछले एक साल में अपनी तेज गेंदबाजी से वर्ल्ड क्रिकेट में तहलका मचाने वाले इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर ने आईपीएल में भी उसी तरह का प्रदर्शन करके दिखाया है और बल्लेबाजो को अपनी गति से काफी परेशान किया है। जोफ्रा आर्चर ने आईपीएलम में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 15.4 ओवरों की गेंदबाजी में 6.83 के इकॉनमी के रेट के साथ रन दिए हैं।


1 – जसप्रीत बुमराह

अपनी सटीक यॉर्कर गेंद से बल्लेबाजो के लिए तकलीफ पैदा करने वाले जसप्रीत बुमराह के सामने कोई भी बैट्समैन सहज नहीं दिखाई देता है, जिस कारण वह बुमराह के खिलाफ बड़े शॉट बेहद कम ही खेलते हुए दिखाई देते हैं। जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 37.4 ओवरो की गेंदबाजी में 6.48 के इकॉनमी रेट के साथ रन दिए हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago