Rajasthan Royals के खिलाफ का सबसे अच्छा इकॉनमी रेट: इंडियन प्रीमियर लीग के पहले ही सीजन में विजेता बनकर सभी को चौकाने का काम करने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम उसके बाद लगातार अपने दूसरे खिताब को जीतने का प्रयास तो करती रही लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। राजस्थान रॉयल्स की टीम में एक से एक विस्फोटक बल्लेबाज हमें खेलते हुए दिखे हैं, जिसमें ग्रीम स्मिथ और यूसुफ पठान एक समय इस टीम का अहम हिस्सा थे।
मौजूदा समय में भी राजस्थान रॉयल्स के पास जॉस बटलर, स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ी हैं, जो बल्ले से किसी भी समय मैच का पूरा रुख बदलने की क्षमता रखते हैं और इसी कारण इनके खिलाफ गेंदबाजी करना किसी भी बॉलर के लिए आसान काम नहीं होता है। लेकिन इसके बावजूद कुछ गेंदबाजो ने हमेशा IPL में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार खेल दिखाया है।
3 – अमित मिश्रा
भारतीय टीम के पूर्व लेग स्पिनर गेंदबाज और IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर रहने वाले अमित मिश्रा जो अपनी टीम के लिए एक विकेट लेने वाले गेंदबाज की हैसियत से खेलते हुए दिखाई देते हैं, वह जरुरत पड़ने पर एक किफायती बॉलर भी साबित होते हैं। अमित मिश्रा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ IPL में 70 ओवरो की गेंदबाजी में 6.90 के इकॉनमी रेट के साथ गेंदबाजी की है।
2 – राशिद खान
Rajasthan Royals के खिलाफ का सबसे अच्छा इकॉनमी रेट: अफगानिस्तान टीम के लेग स्पिनर राशिद खान जिन्होंने बेहद कम समय में ही वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी एक बिल्कुल ही अलग पहचान बनाने में कामयाब हो सके हैं। राशिद खान ने IPL में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अभी तक 16 ओवर की गेंदबाजी में 6.75 के इकॉनमी रेट के साथ रन दिए हैं।
1 – डेल स्टेन
अपनी तेज गति से बल्लेबाजो के अंदर एक खौफ पैदा करने वाले दक्षिण अफ्रीका से आने वाले डेल स्टेन की गेंदो का सामना करने में दिग्गज बल्लेबाजो को भी दिक्कत में देखा गया है। डेल स्टेन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ IPL में 41.4 ओवर की गेंदबाजी में 5.57 के इकॉनमी रेट के साथ गेंदबाजी की है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…