इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा दिल्ली कैपिटल्स की टीम जो आईपीएल के शुरुआती 11 सीजन दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से खेल रही थी, उसमें हर सीजन में हमें एक से एक विस्फोटक बल्लेबाज देखने को मिले जिन्होंने हर सीजन में सभी फैंस के बेहद मनोरंजन किया है। भले ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम 12 सीजन बीत जाने के बाद एकबार भी ट्राफी को अपने नाम पर ना कर सकी हो लेकिन टीम के बल्लेबाजो ने हर सीजन सभी का दिल जरुर जीता है।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पास जहां पहले सीजन में वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर की ओपनिंग जोड़ी थी, तो वहीं मौजूदा समय में उनके पास शिखर धवन और पृथ्वी शॉ की जोड़ी है, जो किसी मैच विनर से कम नहीं है, जिसके बाद हम आपको दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – श्रेयस अय्यर (1681 रन)
मौजूदा भारतीय लिमिटेड ओवर्स टीम के सदस्य श्रेयस अय्यर को साल 2018 के आईपीएल सीजन के बीच में दिल्ली कैपिटल्स टीम का कप्तान बनाया गया था, जिसके बाद साल 2019 में वह ही टीम के कप्तान रहे जिसके बाद टीम काफी लम्बे समय के बाद टॉप 4 में अपनी जगह जरुर बना सकी। साल 2015 के आईपीएल सीजन में श्रेयस अय्यर टीम के साथ जुड़े थे, जिसके बाद से उन्होंने अभी तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए 62 मैच खेलते हुए 30.56 के औसत से 1681 रन बनाये हैं।
2 – रिषभ पंत (1736 रन)
किसी मैच विनर से कम नहीं और विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत जिनको आईपीएल में कई बार अकेले ही मैच जिताते हुए देखा गया है और उनकी इसी काबिलियत के कारण भारतीय टीम के दरवाजे भी जल्द खुल गए हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनसे ऐसा प्रदर्शन देखने को नहीं मिला लेकिन इसके बावजूद दिल्ली कैपिटल्स से खेलते हुए रिषभ पंत ने शानदार प्रदर्शन किया है। साल 2016 के आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ जुड़ने वाले पंत अभी तक टीम के लिए 54 मैच खेलते हुए 36.16 के औसत से 1736 रन बना चुके हैं।
1 – वीरेंद्र सहवाग (2382 रन)
भारतीय टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग जिनका खेल देखने के लिए करोड़ो क्रिकेट फैंस बेताब रहते हैं, उनका यही कमाल आईपीएल में भी देखने को मिला और दिल्ली कैपिटल्स के लिए साल 2008 से लेकर 2013 तक खेलने के बाद सहवाग ने टीम के लिए 86 मैचो में 29.77 के औसत के साथ 2382 रन बनाये हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…