इंडियन प्रीमियर लीग में जहां 2 टीमों ने इस ट्राफी को 4 और 3 बार जीता है, तो वहीं एक टीम ने 2 बार जबकि 2 टीम ने 1-1 बार इसे नाम किया है, लेकिन वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम है, जिसका आईपीएल में पहले नाम दिल्ली डेयरडेविल्स था, वह 12 सीजन खेलने के बाद एकबार भी इस ट्राफी को अपने नाम पर नहीं कर सकी।
हालांकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम 4 बार टॉप 4 में अपनी जगह बना पाने में कामयाब रही थी, लेकिन वह फाइनल तक में एकबार भी नहीं पहुंच सकी। दिल्ली कैपिटल्स के पास हर सीजन में एक से एक शानदार खिलाड़ी रहे हैं, जिसमें पहले सीजन में जहां टीम के पास वीरेंद्र सहवाग, ग्लैन मैक्ग्राथ, गौतम गंभीर जैसे खिलाड़ी थे, तो वहीं वर्तमान में टीम के पास शिखर धवन जैसे मैच विनर खिलाड़ी हैं।
इन सबके बावजूद टीम को अधिक सफलता हासिल नहीं हो सकी और इसी कारण हमने हर सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कई बड़े बदलाव देखे हैं, जिसमें सहवाग जैसे खिलाड़ी तक उन्होंने रिलीज कर दिया था, टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए लेकिन इन सबसे बावजूद उनके हाथ में सफलता भी लगी है।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल के 12 सीजन बीत जाने के बाद 177 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्होंने 76 मैच में ही जीत हासिल की है, जिस कारण उनका जीत का प्रतिशत सिर्फ 44 का है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए साल 2019 का आईपीएल सीजन जरुर थोड़ा बेहतर रहा था, क्योंकि टीम ने लम्बे समय के बाद प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की थी, हालांकि वहां पर उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स से हारकर बाहर होना पड़ा था।
13 वें आईपीएल सीजन में टीम का नेतृत्व श्रेयस अय्यर के कंधो पर रहेगा क्योंकि वह एक बल्लेबाज के तौर पर टीम के लिए पिछले 2 सीजन से काफी शानदार कर रहे हैं, वहीं अब टीम के पास अजिंक्य रहाणे और रविचंद्रन अश्विन के रुप में 2 अनुभवी खिलाड़ी भी होंगे जिसके बाद उम्मीद लगाई जा सकती है, कि दिल्ली कैपिटल्स टीम के प्रदर्शन में सुधार देखने को मिल सकता है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…