इंडिनय प्रीमियर लीग जब साल 2008 में शुरु हुई थी, तो उस समय पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स टीम को सबसे कमजोर माना गया था, क्योंकि टीम के पास एक या 2 ही बड़े नाम थे, जबकि बाकी टीमों के पास इस मामले में कई बड़े नाम शामिल थे, लेकिन राजस्थान रॉयल्स टीम के पास जो सबसे बड़ी मजबूती थी, वह टीम का युवा जोश जिसमें रवींद्र जडेजा और युसूफ पठान जैसे नाम शामिल थे और टीम ने पहले ही सीजन के फाइनल में पहुंचने के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करके ट्राफी को अपने नाम पर कर लिया।
हालांकी उसके बाद राजस्थान रॉयल्स सिर्फ 3 बार और टॉप 4 में पहुंची लेकिन फाइनल तक नहीं जा सकी, इसके अलावा टीम को 2 सीजन का बैन भी झेलना पड़ा है। इसके बावजूद राजस्थान रॉयल्स अभी तक के खेले अपने आईपीएल सीजन में एक औसत टीम रही है, जो अपने दिन पर बड़ी से बड़ी टीम को भी मात दे सकती है। हम आपको इस आर्टिकल में राजस्थान रॉयल्स के आईपीएल में सबसे ज्यादा स्कोर के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – डेक्कन चार्जर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (राजस्थान रॉयल्स ने 217 रन बनाये)
पहले आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स टीम का डेक्कन चार्जर्स टीम से मुकाबला उसी के घर पर था, जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो बिल्कुल ही गलत साबित हुए और डेक्कन चार्जर्स के बल्लेबाजो ने 20 ओवरो में 214 रन बना दिए। लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने हार नहीं मानी और स्कोर का पीछा किया जिसमें ग्रीम स्मिथ ने जहां 45 गेंदो में 71 रनों की पारी खेली तो वहीं यूसुफ पठान ने 28 गेंदो में 61 रनों की पारी खेलकर टीम को 19.5 ओवरो में 217 तक पहुंचाकर जीत में अहम भूमिका निभाने का काम किया।
2 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर बनाम राजस्थान रॉयल्स (राजस्थान रॉयल्स ने 217 रन बनाये)
साल 2018 के आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स टीम का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाफ उसी के घर पर था, जिसमें आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और राजस्थान रॉयल्स की तरफ से पारी की शुरुआत करने के लिए उतरे अजिक्य रहाणे और डी आर्शी शॉर्ट ने टीम को तेज शुरुआत दी जिसके बाद संजू सैमसन ने 45 गेंदो में नाबाद 92 रनों की पारी खेलकर टीम को 20 ओवरो के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 217 के स्कोर तक पहुंचा दिया था।
3 – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (राजस्थान रॉयल्स ने 223 रन बनाये)
साल 2010 के आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उसी के होम ग्राउंड पर था, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करके 20 ओवरो में 246 रन बना दिए। राजस्थान रॉयल्स के लिए इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करना आसान काम नहीं था, लेकिन इसके बावजूद टीम ने हौसला बनाये रखा और जिसमें नमन ओझा ने 55 गेंदो में 94 रनों की तो वहीं शेन वॉट्सन ने 25 गेंदो में 60 रनों की पारी जरुर खेली लेकिन टीम 20 ओवरो में 5 विकेट के नुकसान पर 223 रन ही बना सकी और उसे 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…