इंडियन प्रीमियर लीग के 12 सीजन बीत जाने के बाद अभी भी कुछ टीमो का ट्राफी जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका है और इसी में एक टीम हैं, दिल्ली कैपिटल्स की जो पहले आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से पहचानी जाती थी। टीम के मालिकों ने ट्राफी को जीतने के लिए टीम का नाम तक बदल दिया लेकिन इसमें कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला।
आईपीएल के अभी तक के हुए 12 सीजन में यदि किसी टीम के नाम पर सबसे ज्यादा मैच हारने का रिकॉर्ड है, तो वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम है, जिसके बाद आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं, कि टीम को हर सीजन में कितने बुरे दौर से गुजरना पड़ा है। 12 सीजन में से सिर्फ 4 बार ही टीम टॉप 4 में अपनी जगह बना सकी लेकिन उससे आगे नहीं बढ़ सकी।
दिल्ली कैपिटल्स टीम के पास ऐसा नहीं था, कि उनके पास मैच विनर खिलाड़ी नहीं थे, क्योंकि शुरुआती सीजन में टीम के पास एबी डी विलियर्स, डेविड वार्नर जैसे खिलाड़ी थे, लेकिन वह भी टीम के लिए अधिक कुछ नहीं कर सके जिस कारण फ्रेंचाइजी ने उन्हें 1 या 2 सीजन के बाद रिलीज करने का फैसला कर लिया।
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन को लेकर नजर डाली जाए तो टीम ने अभी तक 177 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 97 मैचो में हार का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद आप खुद इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं, कि टीम ने कैसा प्रदर्शन किया है। दिल्ली कैपिटल्स के इस प्रदर्शन के पीछे टीम में हर सीजन से पहले कई बड़े बदलाव भी होना है, जिसका असर आने वाले सीजन में साफ तौर पर देखने को मिला है।
अब 13 वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम की नजर अपने इस खराब रिकॉर्ड को सुधारने पर होगी जिसके लिए टीम ने कप्तानी में किसी तरह का बदलाव ना करते हुए श्रेयस अय्यर के साथ ही जाने का फैसला किया है, इसके अलावा टीम के पास कुछ युवा खिलाड़ी भी हैं, जो आईपीएल में उनकी किस्मत को बदल सकते हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…