इंडियन प्रीमियर लीग में साल 2012 के आईपीएल सीजन में एक नयी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के नाम से शामिल की गयी थी, जिसमें एक से एक शानदार खिलाड़ी देखने को मिले और इसी कारण टीम ने साल 2016 के आईपीएल सीजन में अपना पहला खिताब भी जीत लिया वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने लगातार बाकी के सीजन में बेहतर खेल दिखाया है।
सनराइजर्स हैदराबाद के इस प्रदर्शन का सबसे बड़ा श्रेय टीम में शामिल विस्फोटक बल्लेबाजो को जाता है, जो पहले के 6 ओवरो में काफी तेजी के साथ रन बनाते हैं, जिससे टीम एक बड़ा स्कोर खड़ा कर सके या लक्ष्य का पीछा आसानी के साथ करने में कामयाब हो सकी। जिस कारण किसी टीम के गेंदबाजो के लिए इनके खिलाफ खेलना काफी मुश्किल भरा रहता है, लेकिन कुछ ऐसे भी गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजो को बड़े शॉट खेलने से रोकने का काम भी किया है।
3 – जसप्रीत बुमराह
वर्तमान में वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे शानदार लिमिटेड ओवर्स फार्मेट के गेंदबाज माने जाने वाले जसप्रीत बुमराह जिनके खिलाफ रन बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान काम नहीं रहा है। बुमराह ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 33.2 ओवरो की गेंदबाजी में 6.90 के इकॉनमी रेट के साथ रन दिए हैं।
2 – रविचंद्रन अश्विन
ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन जो टी20 फार्मेट में विकेट लेने से अधिक किफायती गेंदबाजी के लिए पहचाने जाते हैं। अश्विन जो पॉवर प्ले में अपने कोटे के अधिकतर ओवर करते हैं, वह बल्लेबाज को बांधकर रखने का काम करता है। अश्विन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 44 ओवर की गेंदबाजी की है, जिसमें उन्होंने 6.57 के इकॉनमी रेट के साथ रन दिए हैं।
1 – भुवनेश्वर कुमार
जी हां आपको यह नाम देखकर हैरानी होगी लेकिन भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक सीजन में खेल चुके हैं, जिसमें उनकी शानदार बॉलिंग देखने को मिली है। भुवी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाउ आईपीएल में सिर्फ 8 ओवर की गेंदबाजी की है, जिसमें उन्होंने सिर्फ 4.38 के इकॉनमी रेट के साथ रन दिए हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…