Categories: CricketIPL

IPL में Kings XI Punjab के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिए 12 सीजन बीत जाने के बाद सूखा खत्म नहीं हुआ और इसका सबसे बड़ा कारण टीम का किसी सीजन में एकसाथ प्रदर्शन ना कर पाना है, जबकि टीम के पास हर सीजन में एक से एक मैच विनर खिलाड़ी देखने को मिले हैं, और इसमें गेंदबाज भी शामिल हैं।

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम जो आईपीएल में अपने होम मैच मोहली के आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में खेलती है, वहां कि पिच हमेशा बल्लेबाजो के लिए मुफीद मानी जाती है, जबकि रात के मैच में दूसरी पारी में गेंदबाजी करना ओस की वजह से और भी अधिक मुश्किल भरा हो जाता है, इसके बावजूद किंग्स इलेवन पंजाब से खेलने वाले गेंदबाजो ने शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें बाद हम आपको इस आर्टिकल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए आईपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजो के बारे में बताने जा रहे हैं।

3 – अक्षर पटेल (69 विकेट)

बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल जो निचले क्रम में शानदार बल्लेबाजी भी करते हैं, वह किंग्स इलेवन पंजाब टीम का आईपीएल में एक समय महत्तवपूर्ण हिस्सा रहे हैं। अक्षर पटेल साल 2014 से लेकर साल 2018 के आईपीएल सीजन तक किंग्स इलेवन पजाब के लिए खेले जिसमें उन्होंने 73 मैचो में 27.36 के औसत के साथ 69 विकेट हासिल किए हैं।


2 – संदीप शर्मा (71 विकेट)

दायें हाथ के स्विंग गेंदबाज संदीप शर्मा जो एक समय किंग्स इलेवन पंजाब टीम के गेंदबाजी ग्रुप का अहम हिस्सा माने जाते थे, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण संदीप पहले 6 ओवरो में टीम को विकेट निकालकर देने का काम करते थे। संदीप शर्मा साल 2013 से लेकर 2017 के आईपीएल सीजन तक किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हिस्सा रहे जिस दौरान उन्होंने 56 मैचो में 22.35 के औसत से 71 विकेट हासिल किए।


3 – पीयूष चावला (84 विकेट)

लेग स्पिनर पीयूष चावला जिन्होंने आईपीएल में अपना डेब्यू किंग्स इलेवन पंजाब टीम के लिए साल 2008 में किया था, वह साल 2013 के सीजन तक टीम का महत्तवपूर्ण हिस्सा रहे और पहले के 6 में गेंदबाजी करने के साथ अंतिम के ओवरो में उन्होंने गेंदबाजी की जिम्मेदारी अपने कंधो पर उठाई। पीयूष चावला ने इस दौरान किंग्स इलेवन पंजाब के लिए 87 मैच में 26.63 के औसत के साथ 84 विकेट हासिल किए।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago