इंडियन प्रीमियर लीग का पहले सीजन से हिस्स रहने वाली किंग्स इलेवन पंजाब की टीम जिसके पास हर सीजन में एक से एक मैच विनर खिलाड़ी टीम में देखने को मिले हैं, लेकिन टीम कभी विजेता नहीं बन सकी जिसका सबसे बड़ा कारण टीम का महत्तवपूर्ण समय पर मैच में जीत ना हासिल कर पाना है।

किंग्स इलेवन पंजाब टीम के यदि आईपीएल में अभी तक के सफर को देखा जाए तो वह काफी उतार-चढाव भरा है, जिसमें टीम ने सीजन की शुरुआत तो बेहद शानदार तरीके से की लेकिन अंत उस तरह का नहीं कर सकी और इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा। किंग्स इलेवन पंजाब अधिकतर सीजन में कप्तानी में बदलाव करके ही खेलने उतरी है। इस आर्टिकल में हम आपको किंग्स इलेवन पंजाब के आईपीएल में सबसे कम स्कोर के बारे में बताने जा रहे हैं।

3 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (किंग्स इलेवन पंजाब 88 रनों पर सिमटी)

साल 2015 के आईपीएल सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब टीम को लीग चरण में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर का सामना उसी के घर पर करना था, जिसमें किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो बिल्कुल गलत साबित हुआ और आरसीबी ने 20 ओवरों में 226 रन बना दिए और इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करना आसान काम नहीं था, जिसका दबाव किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के उपर साफ तौर पर देखने को मिला और पूरी टीम 13.4 ओवरो में 88 रनों बनाकर सिमट गयी।


2 – किंग्स इलेवन पंजाब बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 88 रनों पर सिमटी)

साल 2018 के आईपीएल सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना था, जिसमें आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया तो वहीं किंग्स इलेवन पंजाब की टीम मैच में शुरुआत से ही दबाव में आ गयी जिसका नतीजा यह हुआ कि पूरी टीम 15.1 ओवर में सिर्फ 88 रन बनाकर सिमट गयी, जिसमें आरसीबी की तरफ से तेज गेंदबाज उमेश यादव ने सबसे अधिक 3 विकेट हासिल किए थे।


1 – राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (किंग्स इलेवन पंजाब 73 रनों पर सिमटी)

साल 2017 के आईपीएल सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब टीम का लीग चरण में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के खिलाफ मुकाबला पुणे के मैदान में था और इसमें राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और इसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब को शुरु से ही मैच में झटके लगना शुरु हो गया जिसके बाद टीम इससे उबर ही नहीं सकी और 15.5 ओवरो में 73 रन बनाकर सिमट गयी जिसमें राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने सबसे अधिक 3 विकेट हासिल किए थे।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago