Categories: CricketIPL

IPL में Kings XI Punjab को इतने मैचो में मिली है, हार

इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली 8 टीमों में से 1 टीम किंग्स इलेवन पंजाब की टीम जो एकबार भी आईपीएल की ट्राफी को अपने नाम पर नहीं कर सकी यदि उसके आईपीएल के सफर को देखा जाए तो वह काफी उतार-चढाव भरा रहा है। जिसके पीछे एक सबसे कारण टीम का हर सीजन शुरु होने से पहले कई बदलाव करना है।

क्योंकि यदि हम आईपीएल के इतिहास को उठाकर देखे तो उसमें वह टीम अधिक सफल रही हैं, जिन्होंने एक या 2 सीजन खराब बीतने के बाद अपनी टीम में अधिक बड़े बदलाव नहीं किये जिसका सबसे बड़ा उदाहरण मुम्बई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है, जो आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मानी जाती हैं।

किंग्स इलेवन पंजाब के यदि आईपीएल में सफर को देखा जाए तो टीम सिर्फ 1 बार साल 2014 के फाइनल तक पहुंची थी, जहां पर उसे कोलकाता नाइट राइडर्स से हार का सामना करना पड़ा था, इसके अलावा पहले सीजन में जरुर टीम टॉप 4 में अपनी जगह बना सकी थी, इसके अलावा बाकी के 10 सीजन में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है और पूरे सीजन सिर्फ 1 या 2 खिलाड़ियों के भरोसे ही टीम खेलती हुई दिखाई दी है।

आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 12 सीजन खत्म होने के बाद तक 176 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 94 मैचो में हार का सामना करना पड़ा है, जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं, कि टीम के लिए आईपीएल में कितना खराब अभी तक सफर रहा है। वहीं आईपीएल के 13 वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम एकबार फिर से नये कप्तान के साथ मैदान में खेलने उतर रही है।

लोकेश राहुल जो पिछले 2 सीजन से टीम का हिस्सा हैं, उन्हें रविचंद्रन अश्विन की जगह टीम का नया कप्तान बनाने का फैसला किया गया है, इसके अलावा टीम में कुछ और बड़े खिलाड़ी भी शामिल हुए हैं, जिसमें ग्लैन मेक्सवेल की एकबार फिर से किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में वापसी हुई है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago