इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली सभी 8 टीमों को लेकर देखा जाए तो उसमें मौजूदा समय में एक से एक शानदार फील्डर देखने को मिल जायेंगे जो किसी मैच विनर खिलाड़ी से कम साबित नहीं होते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी पहले सीजन से लेकर 12 वें सीजन तक अपनी फील्डिंग में बेहद सुधार किया है, जिसके पीछे सबसेे बड़ा कारण टीम में खेलने वाले युवा खिलाड़ी हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने जिस तरीके से अपनी फील्डिंग में सुधार किया है, उसके बाद से किसी भी विपक्षी टीम के लिए आसानी से रन बनाना उनके खिलाफ बेहद मुश्किल हो गया और इस कारण टीम के गेंदबाज भी बेहतर प्रदर्शन कर पा रहे हैं, क्योंकि जब फील्डर अपने गेंदबाजो का साथ देते हैं, तो उसके बाद टीम के गेंदबाजो का आत्मविश्वास काफी बढ़ जाता है। जिसके बाद हम आपको केकेआर की टीम से खेलने वाले बेस्ट फील्डरों के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – शुभमन गिल
भारतीय अंडर 19 टीम के सदस्य रहने वाले जिसने साल 2018 की शुरुआत में आईसीसी अंडर 19 विश्वकप को अपने नाम पर किया था। शुभमन गिल साल 2018 में ही कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के सदस्य बन गए थे, जिसमें बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने टीम के लिए मध्यक्रम में तो अहम भूमिका निभाई साथ ही फील्डिंग में भी वह बेहद शानदार करते हुए नजर आये। शुभमन गिल ने केकेआर के लिए अभी तक 27 मैचो में 10 कैच पकड़ चुके हैं।
2 – सुनील नारायण
साल 2012 के सीजन में अपना आईपीएल डेब्यू कोलकाता नाइट राइडर्स से करने वाले स्पिनर सुनील नारायण अब केकेआर का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं, जिसमें वह टीम के लिए बल्ले और गेंद से तो योगदान देते हुए नजर आते ही हैं, साथ ही वह फील्डिंग में भी किसी से कम साबित नहीं होते हैं और इसी कारण केकेआर के लिए अभी तक 119 मैच खेलने के बाद वह 22 कैच अपने नाम पर कर चुके हैं।
1 – आंद्रे रसल
एक और वेस्टइंडीज़ टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी जो किसी मैच विनर से कम नहीं है, आंद्रे रसल जो टी20 क्रिकेट के विशेषज्ञ तो माने ही जाते हैं, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण उनका विश्व में होने वाली कोई भी टी20 लीग में उनका खेलना हैं। रसल जहां गेंदबाजी और बल्लेबाजी में शानदार योगदान देते हुए नजर आते हैं, तो वहीं वह फील्डर के तौर पर बेहद अहम साबित होते हैं और उन्हें आईपीएल में कई बार अचम्भित कर देने वाले कैच को लेते हुए देखा भी गया है। साल 2014 के आईपीएल सीजन से केकेआर का हिस्सा रहने वाले आंद्रे रसल ने 63 मैचो में 22 कैच पकड़े हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…