इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली 8 टीमों में एक टीम कोलकाता नाइट राइडर्स जिसका मालिकाना हक बॉलिवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान के पास हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल का शुरुआती सफर बेहद कठिन रहा था, क्योंकि टीम जहां पहले सीजन में 6 वें नंबर पर रहते हुए खत्म किया था।
तो वहीं दूसरी सीजन में टीम प्वाइंट्स टेबल पर सबसे निचले पायदान पर रही थी, जिसके बाद तीसरे सीजन में भी प्रदर्शन में अधिक सुधार देखने को नहीं मिला क्योंकि अंक तालिका में टीम 6 वें नंबर पर ही रह गयी थी, जिसके बाद केकेआर की टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला और साल 2011 के सीजन में गौतम गंभीर को टीम का नया कप्तान बनाया गया और पहली बार टीम भी टॉप 4 में रहते हुए सीजन का अंत कर सकी।
जिसके बाद गौतम गंभीर की कप्तानी में टीम ने जहां साल 2012 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता तो वहीं साल 2014 में भी टीम ने इसी कारनामे को दोहराते हुए दूसरी बार ट्राफी को अपने नाम पर किया। कोलकाता नाइट राइडर्स का आईपीएल में प्रदर्शन देखा जाए तो टीम ने पहले के 3 सीजन को छोड़ने के बाद बाकी के हर सीजन में औसत प्रदर्शन करने में कामयाब रही है।
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल के 12 सीजन खेलने के बाद कुल 178 मैच खेले हैं, जिसमें से उसने 92 मैचो में जीत हासिल की है और इस कारण टीम का जीतने का प्रतिशत 52.52 का है। केकेआर को आईपीएल में मजबूत टीम बनाने में गौतम गंभीर ने बेहद अहम भूमिका निभाई है, जिसमें सुनील नारायण, आंद्रे रसल और रॉबिन उथप्पा का उनको भरपूर साथ भी मिला है।
गौतम गंभीर के केकेआर की टीम से जाने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को टीम की कमान सौंप दी गयी थी, जिसके बाद टीम साल 2018 के प्लेऑफ तक पहुंचने में तो कामयाब रही लेकिन साल 2019 के आईपीएल सीजन में टीम अंक तालिका में 5 वें स्थान पर ही रह गयी थी, जिसके बाद 13 वें आईपीएल सीजन में टीम को तीसरी बार चैंपियन बनाने में दिनेश कार्तिक को बेहद कड़ी मेहनत करनी होगी।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…