Categories: CricketIPL

IPL में KKR के लिए सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन से लेकर जहां 12 वें सीजन तक हर टीम की फील्डिंग में शानदार सुधार देखने को मिला है, तो उसी में एक नाम कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का भी है, जिसके पहले सीजन में फील्डिंग उस स्तर की नहीं देखने को मिली थी, लेकिन इसके बाद जहां टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिले तो उसका असर टीम की फील्डिंग में भी साफ तौर पर भी देखने को मिला।

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी फील्डिंग में सुधार करना भी बेहद जरुरी था, क्योंकि ईडन गार्डन्स मैदान में रनों का बचाव करना आसान नहीं है और यदि उसमें टीम की फील्डिंग निम्न स्तर की होगी तो उससे समस्या और भी अधिक गंभीर हो जाएगी लेकिन केकेआर ने इस में शानदार सुधार किया है, जिसके बाद हम आपको कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

3 – सूर्यकुमार यादव (28 कैच)

एक शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी जो टीम के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान देता हुआ दिखा है, वह फील्डिंग में शानदार हो तो यह किसी टीम के लिए गोल्ड से कम नहीं है। सूर्यकुमार यादव में ये सारी खूबियां देखने को मिलती हैं और वह साल 2014 से लेकर 2017 तक के आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहते हुए 60 मैचो में 28 कैच अपने नाम पर किए हैं।


2 – यूसुफ पठान (31 कैच)

एक दिग्गज़ आईपीएल खिलाड़ी और शानदार ऑलराउंडर युसूफ पठान ने कोलकाता नाइट राइडर्स टीम को 2 बार आईपीएल चैंपियन बनाने में अहम भूमिका अदा की है। यूसुफ पठान लम्बे समय तक कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा रहे जिसमें साल 2011 से लेकर 2017 तक के आईपीएल सीजन तक यूसुफ पठान ने केकेआर के लिए 122 मैचो में 31 कैच पकड़े हैं।


1 – मनोज तिवारी (34 कैच)

घरेलू क्रिकेट के दिग्गज़ खिलाड़ियों में शामिल मनोज तिवारी ने अपनी शानदार बल्लेबाजी का जलवा जहां आईपीएल में बिखेरा है, तो वहीं उन्होंने अपनी फील्डिंग का भी नमूना पेश किया है। मनोज तिवारी साल 2010 से लेकर 2013 के आईपीएल सीजन तक कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा रहते हुए 64 मैचो में 34 कैच अपने नाम पर किए हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago