इंडियन प्रीमियर लीग में 8 टीमों में से एक कोलकाता नाइट राइडर्स जिसके पास पहले ही सीजन में एक से एक विस्फोटक बल्लेबाज टीम में शामिल थे, जो मैच का रुख किसी भी समय बदल सकते थे। केकेआर ने साल 2012 और 2014 में आईपीएल ट्राफी को जीतकर अपने पहले के खराब प्रदर्शन को पूरी तरह से भुलाते हुए खुद को एक मजबूत टीम के रुप में पेश किया जो टूर्नामेंट में ट्राफी जीतने के इरादे से खेलने उतर रही है।
आईपीएल में किसी भी टीम के लिए सीजन को जीतना आसान काम नहीं होता है, क्योंकि हर टीम के पास एक से एक शानदार खिलाड़ी होते हैं, लेकिन जिस टीम के बल्लेबाज अच्छे फार्म में होते हैं, उसे अधिक सफलता मिलते हुए देखी गयी है और इसी कारण हम आपको इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – यूसुफ पठान (2061 रन)
भारतीय टीम के लिए एक समय ऑलराउंडर खिलाड़ी के तौर पर अहम भूमिका निभाने वाले यूसुफ पठान को आईपीएल में दिग्गज खिलाड़ियों में से एक माना जाता है, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण यूसुफ का टीम के लिए एक मैच विनर खिलाड़ी साबित होना और वह निचले क्रम में खेलते हुए तेजी के साथ रन बनाते हैं। साल 2011 में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बनने के बाद यूसुफ पठान साल 2017 के सीजन तक टीम का हिस्सा रहते हुए 122 मैच में 30.30 के औसत के साथ 2061 रन बनाये।
2 – रॉबिन उथप्पा (2649 रन)
आईपीएल में रॉबिन उथप्पा की गिनती अनुभवी खिलाड़ियों में होती हैं, क्योंकि वह पहले सीजन से इस टी20 लीग का हिस्सा है। साल 2014 के आईपीएल सीजन में रॉबिन उथप्पा पहली बार कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बने थे, जिसके बाद उन्होंने टीम के लिए कई मैच विनिंग पारियां भी खेली और साल 2019 के आईपीएल सीजन तक केकेआर हिस्सा रहने तक रॉबिन उथप्पा ने टीम के लिए 91 मैचो में 31.53 के औसत के साथ 2649 रन बनायें।
3 – गौतम गंभीर (3345 रन)
अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम को 2 बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जितवाने वाले भारतीय टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर टीम के लिए अभी तक आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं। साल 2011 से लेकर 2017 के आईपीएल सीजन तक गौतम गंभीर ने केकेआर का हिस्सा रहते हुए 122 मैचो में 31.26 के औसत के साथ 3345 रन बनाये।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…