Categories: CricketIPL

IPL में KKR के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स जिसने इंडियन प्रीमियर लीग की ट्राफी को 2 बार अपने नाम पर किया है, उसके लिए आईपीएल की शुरुआत उतनी आसान नहीं थी, क्योंकि टीम के लिए शुरुआती 3 सीजन बेहद खराब बीते थे और इस कारण केकेआर की टीम में कई बड़े बदलाव भी देखने को मिले जिसमें एक तरह से कहा जा सकता है, कि पूरी टीम को ही बदलकर रख दिया गया था।

इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के पास हर सीजन में एक से एक मैच विनर गेंदबाज मौजूद रहे जिसमें शोएब अख्तर से लेकर शाकिब अल हसन भी इस टीम का हिस्सा रहे और टीम के लिए सभी किसी मैच विनर से कम साबित नहीं होते थे, क्योंकि ईडन गार्डन्स मैदान में रनों का बचाव करना किसी टीम के लिए आसान काम नहीं रहा लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इसे कई बार करके दिखाया है। जिसके बाद हम केकेआर के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजो के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

3 – आंद्रे रसल (56 विकेट)

वेस्टइंडीज टीम के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसल का शानदार प्रदर्शन आईपीएल में भी देखने को मिला जिस कारण वह साल 2014 से लगातार कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं। रसल जहां बल्लेबाजी में निचले क्रम पर खेलते हुए तेजी के साथ रन बनाने का काम करते हैं, तो वहीं गेंदबाजी में भी वह टीम के लिए महत्तवपूर्ण योगदान देते हैं। आंद्रे रसल ने केकेआर के लिए आईपीएल में अभी तक 63 मैचो में 25.25 के औसत के साथ 56 विकेट हासिल किए हैं।


2 – पीयूष चावला (71 विकेट)

साल 2011 के वनडे विश्वकप में भारतीय विजयी टीम का हिस्सा रहने वाले लेग स्पिनर पीयूष चावला आईपीएल में लम्बे समय तक कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का एक अहम हिस्सा रहे हैं और साल 2014 में टीम को दूसरी बार चैंपियन बनाने में पीयूष चावला ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई थी। आईपीएल में साल 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स से जुडने वाले पीयूष चावला साल 2019 के सीजन तक टीम हिस्सा रहे जिस दौरान उन्होंने 76 मैचो में 28.49 के औसत के साथ 71 विकेट अपने नाम पर किए।


1 – सुनील नारायण (140 विकेट)

विंडीज से आने वाले एक और दिग्गज खिलाड़ी जिनको टी20 क्रिकेट का विशेषज्ञ गेंदबाज कहा जा सकता है, ऑफ स्पिनर सुनील नारायण जो साल 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ने के बाद टीम के लिए सिर्फ गेंदबाजी में ही नहीं बल्कि बल्लेबाजी में महत्तवपूर्ण योगदान देते हुए नजर आये। सुनील नारायण आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अभी तक 119 मैचो में 21.52 के औसत के साथ 140 विकेट हासिल कर चुके हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago