इंडियन प्रीमियर लीग का पहले सीजन से हिस्सा रहने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स जिसने आईपीएल की ट्राफी को 2 बार अपने नाम पर किया है, उसके लिए शुरुआती 3 आईपीएल सीजन बेहद खराब बीते थे, जिस कारण टीम को काफी आलोचना का भी शिकार होना पड़ा था और इसी वजह से कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में कई बड़े बदलाव भी देखने को मिले थे, जिसमें सौरव गांगुली को टीम से रिलीज करने का फैसला तक शामिल था।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने वैसे तो साल 2011 के सीजन से अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया है, जिसमें टीम के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर की भूमिका बेहद अहम रही थी, क्योंकि वहीं से टीम का संतुलन अच्छा दिखाई देना शुरु हुआ था। कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल में कई बार शर्मनाक रिकॉर्ड का भी हिस्सा रही है, जिसके बाद हम आपको केकेआर का आईपीएल में सबसे कम स्कोर के बारे में बताने जा रहे हैं।

3 – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम डेक्कन चार्जर्स (केकेआर 101 रनों पर ऑल ऑउट हुई)

साल 2009 का आईपीएल सीजन देश से बाहर दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था, जिसमें केपटाउन के मैदान में कोलकाता नाइट राइडर्स और डेक्कन चार्जर्स के बीच हुए मैच में केकेआर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो बिल्कुल ही गलत साबित हुआ क्योंकि टीम ने पारी के दूसरे ओवर से ही विकेट गवाना शुरु कर दिया था और इस कारण पूरी टीम 19.4 ओवरो में 101 रन बनाकर सिमट गयी।


2 – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुम्बई इंडियंस (केकेआर की टीम 95 रनों पर ऑल ऑउट हुई)

केकेआर के लिए साल 2009 का आईपीएल सीजन बेहद ही खराब बीता था और टीम ने प्वाइंट्स टेबल पर सबसे निचले स्थान पर रहते हुए खत्म किया था। इसी सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को पोर्ट एलिजाबेथ मैदान में मुम्बई इंडियंस के खिलाफ मैच खेलना था, जिसमें मुम्बई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए 20 ओवरो में 187 का स्कोर खड़ा कर दिया। केकेआर के लिए इस लक्ष्य का पीछा करना आसान काम नहीं था और टीम दूसरे ओवर से विकेट गवाना शुरु कर दिया जिसके बाद केकेआर की पूरी टीम 15.2 ओवरो में 95 रन बनाकर ऑल ऑउट हो गयी।


1 – मुम्बई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर की टीम 67 रनों पर ऑल ऑउट हुई)

पहले आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स का मुम्बई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला मुम्बई के होम ग्राउंड पर था, जिसमें मुम्बई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और इसके बाद केकेआर के लिए पारी की शुरुआत ही बेहद खराब रही जिसमें टीम ने पहले 6 ओवर में ही अपने 3 विकेट गवां दिए थे और इस झटके से केकेआर उबर ही नहीं सकी और पूरी टीम 15.2 ओवरो में 67 रन बनाकर सिमट गयी।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago