कोलकाता नाइट राइडर्स ने जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन का पहला मैच खेला था, तो उसकी बेहद धमाकेदार शुरुआत करते हुए टीम ने पहले ही मैच में 200 से अधिक का स्कोर बना दिया था, जिसके बाद सभी को लगा कि यह टीम बेहद मजबूत है, लेकिन यह जल्द ही गलत भी साबित हुआ क्योंकि जब पहले आईपीएल सीजन का अंत हुआ तो केकेआर की टीम अंकतालिका में 6 वें स्थान पर रह गयी थी।
इसके बाद के अगले 2 सीजन तो टीम के लिए और भी खराब रहे क्योंकि दूसरे सीजन में टीम जहां 8 वें स्थान पर रही थी, तो वहीं तीसरे सीजन में फिर से 6 वें स्थान पर जिस कारण केकेआर को बेहद कमजोर मानी जाने वाली टीमों की श्रेणी में रख दिया गया था, जिसके बाद साल 2011 में टीम के मालिकों ने नीलामी के दौरान गौतम गंभीर को काफी महंगे में खरीदते हुए उन्हें कप्तान बनाये जाने का फैसला किया।
गौतम गंभीर को कप्तानी देने का फैसला टीम के लिए किस्मत बदलने वाला साबित हुआ और साल 2011 के सीजन में टीम पहली बार टॉप 4 में रहते हुए खत्म किया जिसके बाद अगले ही सीजन में टीम जहां पहली बार विजेता बनी तो वहीं उसके बाद साल 2014 में दूसरी बार ट्राफी पर कब्जा करके सभी को दिखा दिया कि वह कोई कमजोर टीम नहीं है।
कोलकाता नाइट राइडर्स का आईपीएल में प्रदर्शन को देखा जाए तो टीम ने अपने अधिकतकर मैच शुरुआती सीजन में हारे हैं, जिस कारण उनका जीत का प्रतिशत अभी उतना सुधर नहीं सका जो बाकी की मजबूत टीमों का देखने को मिलता हैं। केकेआर की टीम ने आईपीएल में 178 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें 83 मैचो में हार का सामना करना पड़ा है।
दिनेश कार्तिक के नेतृत्व में टीम पिछले 2 सीजन से खेल रही है, लेकिन उसमें से सिर्फ 1 बार ही प्लेऑफ में अपनी जगह बना सकी जिसके बाद अब टीम के लिए 13 वें सीजन में बेहतर प्रदर्शन करके फाइनल तक में पहुंचने की कोशिश करनी होगी।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…