इंडियन प्रीमियर लीग में साल 2013 के सीजन में एक नयी टीम का प्रवेश हुआ था, जिसका नाम सनराइजर्स हैदराबाद है और इस टीम में एक से एक शानदार खिलाड़ी अभी तक हुए सीजन में उसके बाद से खेलते देखे गए हैं, जिसमें केन विलियमसन से लेकर विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो का नाम शामिल है।
सनराइजर्स हैदराबादा की टीम ने साल 2016 के आईपीएल सीजन में अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने के बाद बाकी के हर सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए फैंस के दिलों को जीतने के काम किया है। इस टीम की सबसे बड़ी मजबूती उसके उपरी क्रम के 3 बल्लेबाज हैं, जो किसी भी गेंदबाजी क्रम को शुरु से ही ध्वस्त करने की काबिलियत रखते हैं। इसके बावजूद आईपीएल में कुछ गेंदबाजो ने इस टीम के खिलाफ एक मैच में शानदार प्रदर्शन भी किया है, जिसके बाद हम उन्हीं के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।
3 – अंकित राजपूत
युवा तेज गेंदबाद अंकित राजपूत जिन्होंने अपनी स्विंग गेंदबाजी से बल्लेबाजो की नाक में दम करने का काम किया है और वह लम्बे समय तक किंग्स इलेवन पंजाब टीम का अहम हिस्सा भी रहे हैं। अंकित ने साल 2018 के आईपीएल सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब टीम की तरफ से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मैच में अपने 4 ओवरो में 14 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे।
2 – एडम जैंपा
ऑस्ट्रेलियन टीम के युवा लेग स्पिनर जिन्होंने अपनी स्पिन गेंदबाजी से सभी को अच्छा खासा प्रभावित करने का काम किया है, वह आईपीएल में भी उसी तरह का प्रदर्शन करने में कायमाब रहे हैं। जिसमें एडम जैंपा ने साल 2016 के आईपीएल सीजन में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की तरफ से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मैच में अपने 4 ओवरो में 19 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे।
1 – अल्जारी जोसेफ
वेस्टइंडीज़ टीम के युवा तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने तो अपने डेब्यू आईपीएल मैच में तहलका मचाने का काम किया था। अल्जारी जोसेफ ने साल 2019 के आईपीएल सीजन में अपना डेब्यू मुम्बई इंडियंस की तरफ से करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मैच में अपने 3.4 ओवरो की गेंदबाजी में सिर्फ 12 रन देकर 6 विकेट हासिल कर लिए थे।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…