इंडियन प्रीमियर लीग जिसके अभी तक 12 सीजन खेले जा चुके हैं और इसका 13 वां सीजन साल 2020 में खेला जाएगा जहां अभी तक इस टी20 लीग में हिस्सा लेने वाली कुछ ऐसी टीमें हैं, जो पहले सीजन से हिस्सा तो हैं, लेकिन एकबार भी ट्राफी को अपने नाम पर नहीं कर सकी तो वहीं कुछ ऐसी टीमें हैं, जिन्होंने 2 या उससे अधिक बार आईपीएल ट्राफी को अपने नाम पर किया है।

किसी भी टीम के लिए जिसमें वह हिस्सा ले रही है, उसमें उनकी लय काफी देखी जाती है, कि टीम पिछले मैचो में किस तरह का प्रदर्शन करके खेलने उतर रही है, ये एक खिलाड़ी के प्रदर्शन को लेकर भी देखा जाता है, जिससे उसके फार्म के बारे में सभी को पता होता है, क्योंकि यदि किसी टीम को पिछले कुछ मैचो में हार का सामना करना पड़ा है, तो टीम का आत्मविश्वास काफी गिरा हुआ होगा और उसके लिए जीत हासिल करना एक मजबूत टीम के खिलाफ आसान काम नहीं होता है।

इसी कारण कई टीम अपनी जीत की लय को खोना नहीं चाहती हैं और जब बात बड़े टूर्नामेंट को लेकर हो तो वह ऐसा बिल्कुल भी नहीं चाहेंगी जिसमें हम देखते हैं, कि जब किसी स्पोर्ट का कोई बड़ा टूर्नामेंट खेला जाता है, तो बड़ी-बड़ी टीमें छोटी टीमों के खिलाफ होने वाले मैच में भी अपनी सबसे मजबूत टीम मैदान में उतारती हैं, ताकि टीम का प्रदर्शन लगातार शानदार बना रहे जिससे उनकी जीत की लय भी बरकरार रहे क्योंकि एक हार टीम को काफी पीछे धकेलने का काम करती हैं।

आईपीएल में भी हमने हर सीजन में देखा है, कि कई टीमें अच्छी शुरुआत करने के बाद भी अंतिम 4 में अपनी जगह को पक्का करने से चूक जाती हैं, तो वहीं कुछ टीमें ऐसी हैं, जो लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए हर बार टॉप 4 में अपनी जगह को बनाने में कामयाब होती हैं। जिसके बाद हम बात करे आईपीएल में लगातार मैच जीतने के रिकॉर्ड को लेकर जो बना पाना आसान काम नहीं होता है, लेकिन यह रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के नाम पर है।

कोलकाता नाइट राइडर्स जो गौतम गंभीर की कप्तानी में बिल्कुल एक नयी टीम दिख रही थी, उसने साल 2012 में जहां अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। उसने साल 2014 के आईपीएल सीजन में भी शानदार शुरुआत की थी, जिसके बाद टीम ने उस सीजन लगातार 10 मैचो में जीत हासिल करके आईपीएल लगातार जीत हासिल करने का एक नया रिकॉर्ड बना दिया जो अभी तक कोई भी टीम नहीं तोड़ सकी है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago