किसी भी स्पोर्ट में कोई टीम हमेशा जीत के इरादे से खेलने उतरती है और टीम में खेलने वाले हर खिलाड़ी उसी के लिए अपना 100 प्रतिशत देने के इरादे से खेलता है। लेकिन एक मैच में जहां किसी टीम के हाथों सफलता लगती है, तो वहीं दूसरी टीम के हाथ निराशा लेकिन हारने वाली टीम इस मैच को भुलाकर अगले मैच में खेलने उतरती है, ताकि जीत हासिल करके वापसी की जाए।

हमने क्रिकेट में भी ऐसा ही कुछ देखा है, जहां पर कई ऐसी टीमें देखने को मिल जायेंगी जिनकी शुरुआत तो अच्छी नहीं रही लेकिन उसके बाद उन्होंने एकजुट होकर शानदार वापसी की लेकिन कुछ टीमें ऐसी भी हैं, जिनका हार का सिलसिला काफी लम्बा हो जाता है और वह इस मामले में भी रिकॉर्ड बना देते हैं, जिसका वह कभी भी हिस्सा नहीं बनना चाहेंगे।

इंडियन प्रीमियर लीग जिसमें खेलने वाली टीमें हर सीजन में शानदार प्रदर्शन करने के इरादे से सीजन की शुरुआत करती हैं, लेकिन जब सीजन खत्म होता है, तो किसी टीम को प्वाइंट्ल टेबल पर सबसे निचले पायदान पर रहते हुए खत्म करना होता है, और इसी में यदि हम बात करे कि आईपीएल में सबसे ज्यादा लगातार हार का रिकॉर्ड कायम करने वाली टीम को लेकर तो वह पुणे वारियर्स इंडिया और दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम पर संयुक्त रुप से यह रिकॉर्ड दर्ज हैं।

पुणे वारियर्स इंडिया जो आईपीएल में कुछ सीजन के लिए हिस्सा बनी थी, उसके नाम पर लगातार 11 हार का रिकॉर्ड दर्ज है, जिसमें टीम को साल 2012 के आईपीएल सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ यह सिलसिला शुरु हुआ था, जो अगले सीजन साल 2013 में तक किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 11 वीं हार के साथ खत्म किया।

वहीं दिल्ली डेयरडेविल्स जिसके नाम पर भी आईपीएल में लगातार 11 हार रिकॉर्ड दर्ज है, जिसकी शुरुआत साल 2014 के आईपीएल सीजन में राजस्थान के खिलाफ मैच से शुरु हुई थी, जो अगले साल 2015 के आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स के ही खिलाफ मैच तक चली थी, जिस दौरान टीम को लगातार 11 मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago