किसी भी टीम के प्रदर्शन का आकलन करना है, तो उसके जीत और हार के रिकॉर्ड को देखा जाता है, जिसके बाद साफ तौर पर यह पता चल जाता है, कि टीम कितनी मजबूत है। किसी भी बड़े टूर्नामेंट से पहले हर टीम के रिकॉर्ड को देखा जाता है, कि उसने इस टूर्नामेंट में पहले कैसा प्रदर्शन किया है और वह जिस जगह टूर्नामेंट कराया जा रहा है, वहां पर उस टीम ने कैसा खेला है।
इंडियन प्रीमियर लीग जो वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 लीग हैं, उसमें हिस्सा लेनी वाली सभी टीमों की नजर हर सीजन से पहले खिताब को जीतने पर रहती है, लेकिन अंत में किसी एक टीम के हाथ में ही सफलता लगती है, लेकिन फाइनल में अपनी जगह को पक्का करने के लिए हर टीम को पहली लीग राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में जगह बनानी होती है, तो वहीं उसके बाद फाइनल में पहुंचना होता है, जो किसी के लिए आसान काम नहीं होता है।
लेकिन आईपीएल की सबसे सफल टीम मानी जाने वाली मुम्बई इंडियंस ने इस काम को 4 बार करके दिखाया है, जिस कारण वह 12 सीजन बीत जाने के बाद आईपीएल की सबसे सफल टीम मानी जाती है। मुम्बई इंडियंस की इस सफलता के पीछे सबसे बड़ा हाथ रोहित शर्मा का है, जिनके कप्तान बनने के बाद टीम में अलग जान सी दिखने लगी थी।
क्योंकि उससे पहले मुम्बई इंडियंस को उतना अधिक मजबूत नहीं माना जाता था, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण लीग राउंड में टीम का प्रदर्शन उस स्तर का देखने को नहीं मिला था और इसी कारण टीम के लिए शुरुआती कुछ सीजन बेहद खराब भी बीते थे। मुम्बई इंडियंस के आईपीएल में हार के रिकॉर्ड को देखा जाए तो टीम ने 12 सीजन तक कुल 187 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 78 मैचो में हार का सामना करना पड़ा है और इसमें से अधिकतर मैच टीम ने शुरुआती कुछ सीजन में गवांये थे, लेकिन रोहित के कप्तान बनने के बाद इसमें बेहद सुधार देखने को मिला।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…