इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम मुम्बई इंडियंस जिसने 4 बार इस ट्राफी को अपने नाम पर किया है, उसके पीछे सबसे बड़ा कारण टीम के गेंदबाज़ रहे हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियां होने के बावजूद जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई जहां बल्लेबाज़ो के लिए मुफीद माने जाने वाले इस फार्मेट में मुम्बई के गेंदबाजो ने शानदार प्रदर्शन किया है।
मुम्बई इंडियंस के गेंदबाजो के लिए चीजे आसान भी नहीं रही हैं, क्योंकि टीम को अपने होम मैच वानखेडे स्टेडियम में खेलने होते हैं, जो बल्लेबाजी के लिए बेहद शानदार पिच मानी जाती है और यहां पर गेंदबाजो के लिए खुद को बचा पाना आसान काम नहीं होता है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने शानदार खेल दिखाया है। जिसके बाद हम मुम्बई इंडियंस के लिए आईपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजो के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।
3 – जसप्रीत बुमराह (85 विकेट)
साल 2013 के आईपीएल सीजन में मुम्बई इंडियंस ने इस युवा गेंदबाज को खेलने का मौका दिया जिसका गेंदबाजी एक्शन देखने के बाद पूरा क्रिकेट जगत हैरानी में पड़ गया था, तो वहीं बल्लेबाजो के लिए खेलना भी मुश्किल दिखने लगा और वक्त बढ़ने के साथ जसप्रीत बुमराह मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट के प्रमुख तेज गेंदबाज बन चुके हैं, तो वहीं मुम्बई इंडियंस टीम के लिए आईपीएल में भी बेहद महत्तवपूर्ण। बुमराह ने मुम्बई इंडियंस के लिए आईपीएल में 80 मैचो में 26.65 के औसत के साथ 85 विकेट अपने नाम पर कर चुके हैं।
2 – हरभजन सिंह (147 विकेट)
भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर खिलाड़ी हरभजन सिंह आईपीएल के पहले सीजन से ही मुम्बई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे जिसके बाद वह साल 2017 के सीजन तक टीम के लिए आईपीएल में खेलते हुए दिखाई दिए। हरभजन सिंह ने इस दौरान मुम्बई इंडियंस के लिए 158 मैच खेले जिसमें उन्होंने 26.55 के औसत के साथ 147 विकेट हासिल किए।
1 – लसिथ मलिंगा (195 विकेट)
विश्व क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाने वाले श्रीलंका के लसिथ मलिंगा आईपीएल के दूसरे सीजन से लेकर अभी तक टीम का लगातार महत्तवपूर्ण हिस्सा बने हुए हैं। मलिंगा की गेंदबाजी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं, कि आईपीएल में उनके नाम पर सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अभी भी दर्ज है। लसिथ मलिंगा ने मुम्बई इंडियंस के लिए 139 मैच में 19.36 के औसत के साथ 195 विकेट अपने नाम पर किए हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…