इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन से लेकर 12 वें सीजन के खत्म होने तक यदि सबसे सफल टीमों को लेकर बात करी जाए तो उसमें 4 बार आईपीएल विजेता रहने वाली मुम्बई इंडियंस का नाम पहले नंबर पर आता है, जिसको लेकर सभी को अच्छे से पता है, कि किसी पास इतनी आईपीएल ट्राफी अभी तक नहीं है।

साल 2019 में खेले गए आईपीएल सीजन में मुम्बई इंडियंस की बादशाहत एकबार फिर से सभी को देखने मिली और टीम चौथी बार विजेता बनी और अब 13 वें सीजन के लिए भी टीम ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी थी। लेकिन मुम्बई इंडियंस के लिए यह सफर उतना आसान नहीं रहा है, क्योंकि टीम को शुरुआती सीजन में कई हार का सामन करना पड़ा जिस कारण टीम टॉप 4 तक में अपनी जगह बना पाने में कामयाब नहीं हो पा रही थी।

इसके बाद साल 2013 में रोहित शर्मा को कप्तान बनाये जाने के फैसले के बाद टीम की किस्मत को ही पूरी तरह से बदल दिया और टीम ने पहली बार आईपीएल ट्राफी को जीता और इसके बाद  साल 2015, 2017 और 2019 के आईपीएल सीजन में भी टीम ने सफलता हासिल की। मुम्बई इंडियंस की इस सफलता का सबसे बड़ा श्रेय कप्तान रोहित शर्मा के अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा को भी जाता है।

इसके अलाव टीम के पास 2 शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या भी मौजूद हैं, जो टीम के लिए एक मजबूत स्तंभ के रुप में साबित हुए और इसका असर साफ तौर पर मुम्बई इंडियंस के प्रदर्शन पर देखने को मिला।

आईपीएल में यदि हम मुम्बई इंडियंस के अब तक के सफर को देखे तो टीम ने 12 सीजन तक कुल 187 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्होंने 107 मैचो में जीत हासिल की है, इसके अलावा 2 टाई मैचो में भी टीम ने जीत के साथ खत्म किया है। आईपीएल में मुम्बई इंडियंस टीम का जीत का प्रतिशत भी शानदार है, जो 57.75 का है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago