इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम मानी जाने वाली मुम्बई इंडियंस जिसने 4 बार इस खिताब को अपने नाम पर किया है, उसके नाम पर भी आईपीएल में कुछ शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हैं, जो शुरुआती सीजन में बनते हुए देखे गए हैं, क्योंकि पिछले 5 से 6 सीजन में मुम्बई इंडियंस की टीम बिल्कुल ही अलग दिखाई देने लगी है।

आईपीएल में मुम्बई इंडियंस की टीम में वैसे तो एक से एक धाकड़ बल्लेबाज़ देखने को मिले हैं, जो टी20 क्रिकेट के विशेषज्ञ माने जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद टीम को कई बार शर्मनाक पलों का भी सामना करना पड़ा है, जिसके बाद हम आपको इस आर्टिकल में मुम्बई इंडियंस के आईपीएल में सबसे कम स्कोर के बारे में बताने जा रहे हैं।

3 – मुम्बई इंडियंस बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स (मुम्बई इंडियंस 92 पर ऑल ऑउट)

साल 2012 के आईपीएल सीजन में मुम्बई इंडियंस का अपने घर पर दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मुकाबला था, जिसमें दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया और इसके बाद मुम्बई इंडियंस टीम का विकटो का पतन दूसरे ओवर से ही शुरु हो गया और फिर टीम को संभलने का भी समय नहीं मिला जिस कारण पूरी टीम 19.2 ओवरो में 92 रनों पर सिमट गयी।


2 – किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुम्बई इंडियंस (मुम्बई इंडियंस 87 रनों पर ऑल ऑउट)

साल 2011 के आईपीएल सीजन में मुम्बई इंडियंस का किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मुकाबला उसके होम ग्राउंड पर था, जिसमें मुम्बई इंडियंस ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब को 20 ओवरो में 163 रनों पर रोक दिया जिसके बाद आसान से इस लक्ष्य को हासिल करने मुम्बई इंडियंस की पारी शुरु से ही लडखड़ाने लगी और पूरी टीम 12.5 ओवरो में सिर्फ 87 रनों पर सिमट गयी।


1 – मुम्बई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (मुम्बई इंडियंस 87 रनों पर ऑल ऑउट)

साल 2018 के आईपीएल सीजन में मुम्बई इंडियंस का अपने होम ग्राउंड पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला था, जिसमें मुम्बई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को सिर्फ 118 रनों के अंदर समेट दिया लेकिन मुम्बई इंडियंस के लिए आगे की राह जो बेहद आसान दिख रही थी, वह मुश्किल साबित हुई और पूरी टीम 18.5 ओवर 87 रनों के अंदर सिमट गयी।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago