इंडियन प्रीमियर लीग में यदि हम सबसे सफल टीम को लेकर बात करे तो उसमें सबसे पहले नाम मुम्बई इंडियंस का आता है, जिसने आईपीएल के 12 सीजन में से 4 सीजन अपने नाम पर किए हैं। मुम्बई इंडियंस के लिए आईपीएल के शुरुआती सीजन उतने शानदार नहीं रहे थे, लेकिन रोहित शर्मा को टीम का कप्तान बनाये जाने के बाद टीम की पूरी किस्मत ही बदल गयी और टीम आईपीएल सबसे कमजोर से सबसे मजबूत टीमों में से एक मानी जाने लगी।
मुम्बई इंडियंस की टीम में पहले सीजन से लेकर 12 वें सीजन तक आते-आते जो सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिला है, वह टीम का बल्लेबाज़ी क्रम जिसमें अब एक से एक मजबूत खिलाड़ी देखने को मिलते हैं, जो टी20 के विशेषज्ञ माने जाते हैं, जिसके बाद हम आपको आईपीएल में मुम्बई इंडियंस के सबसे ज्यादा स्कोर के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – मुम्बई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (मुम्बई इंडियंस ने 213 रन बनाये)
साल 2018 के आईपीएल सीजन में मुम्बई इंडियंस का अपने होम ग्राउंड पर लीग राउंड में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम के खिलाफ मुकाबला था, जिसमें आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया जिसके बाद मुम्बई इंडियंस के लिए इस मैच में शुरुआत तो उतनी अच्छी नहीं हुई क्योंकि टीम ने अपने पहले 2 विकेट शून्य पर ही गवां दिए थे, जिसके बाद एविन लुईस और रोहित शर्मा ने पारी को संभालते हुए टीम को मैच में वापस लेकर आये जिसके बाद लुईस ने जहां 42 गेंदो में 65 रनों की पारी खेली तो वहीं रोहित शर्मा ने 52 गेंदो में 94 रनों की पारी खेलते हुए 20 ओवरो के बाद मुम्बई इंडियंस का स्कोर 6 विकेट पर 213 रन पहुंचा दिया था।
2 – दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम मुम्बई इंडियंस (मुम्बई इंडियंस ने 218 रन बनाये)
साल 2010 के आईपीएल सीजन में मुम्बई इंडियंस का लीग राउंड में मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के खिलाफ उन्हीं के होम ग्राउंड पर था, जिसमें दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद मुम्बई के लिए पारी की शुरुआत तो उतनी अच्छी नहीं हुई लेकिन सचिन तेंदुलकर और सौरभ तिवारी ने टीम के स्कोर को गति देने का काम किया जिसके बाद सचिन ने जहां 32 गेंदो में 63 रनो की पारी खेली तो वहीं सौरभ तिवारी ने 37 गेंदो में 61 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 20 ओवरो के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 218 रन पहुंचा दिया था।
1 – मुम्बई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (मुम्बई इंडियंस ने 223 रन बनाये)
साल 2107 के आईपीएल सीजन में मुम्बई इंडियंस का अपने होम ग्राउंड पर किंग्स इलेवन पंजाब टीम के खिलाफ मुकाबला था, जिसमें मुम्बई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया और इसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 20 ओवरो में 3 विकेट के नुकसान पर 230 रन बना दिए जिसके बाद मुम्बई की तरफ से भी लक्ष्य का शानदार तरीके से पीछा किया गया लेकिन टीम 20 ओवरो में 6 विकेट के नुकसान पर 223 रन ही बना सकी और उसे 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…