क्रिकेट में किसी भी टीम को सफल होने के लिए खेल के तीनों विभाग में शानदार प्रदर्शन करना होता है, जिसमें बल्लेबाज़ी और गेंदबाजी के अलावा तीसरा सबसे महत्तवपूर्ण विभाग फील्डिंग है, जहां पर टीम किसी भी तरह की कोई चूक नहीं कर सकती है, क्योंकि एक गलती का खामियाजा मैच में हार के रुप में भुगतना पड़ सकता है।

इसी कारण अब टीमें अपनी फील्डिंग को लेकर भी ज्यादा सजग नजर आती हैं, जिसमें वह विपक्षी टीम के बल्लेबाज़ो को आसानी से रन देती हुए नजर नहीं आती जिस कारण उसका असर स्कोरबोर्ड पर साफ तौर पर देखने को मिलता है। भारतीय क्रिकेट जो पहली इस मामले में काफी कमजोर नजर आती थी, वह भी वक्त के साथ बदल गयी जिसके बाद टीम में खेलने वाले 11 खिलाड़ी शानदार फील्डर के तौर पर भी दिखाई देते हैं और इसका सबसे बड़ा श्रेय इंडियन प्रीमियर लीग को जाता है, जिसने भारतीय क्रिकेट की पूरी तस्वीर को ही बदलकर रख दिया।

इंडियन प्रीमियर लीग के अभी तक 12 सीजन खेले जा चुके हैं, जिसमें हर टीम फील्डिंग के मामले में बेहद मजबूती के साथ दिखायी देती हैं और इसी में एक टीम है, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर जिसने भले ही अभी तक एक भी आईपीएल सीजन ना जीता हो लेकर टीम की फील्डिंग हर सीजन में शानदार देखने को मिली है, जिसके बाद हम आपको आईपीएल में आरसीबी टीम के शानदार फील्डरो के बारे में बताने जा रहे हैं।

3 – युजवेंद्र चहल

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वर्तमान में लिमिटेड ओवर्स की टीम में प्रमुख स्पिनर की भूमिका निभाने वाले लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल अपनी शानदार गेंदबाज़ी के अलावा टीम के लिए फील्डिंग में भी बेहद मजबूत दिखाई देते हैं और उनके हाथ से आसानी से रन चुराना किसी के लिए आसान काम नहीं है। चहल जो आरसीबी टीम का आईपीएल में एक प्रमुख हिस्सा हैं, उन्होंने टीम के लिए गेंदबाज़ी के लिए फील्डिंग में भी अपना 100 प्रतिशत देते हुए नजर आये हैं, जिसमें उन्होंने 83 मैचो में 19 कैच लपकने के अलावा रन ऑउट भी किए हैं।


2 – विराट कोहली

टीम के कप्तान को बाकी खिलाड़ियों के लिए एक उदाहरण बनना चाहिए जिसमें विराट कोहली इस मामले में पूरी तरह से खरा साबित होते हुए नजर आते हैं, क्योंकि बल्लेबाजी में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाने के अलावा कोहली फील्डिंग में भी टीम के लिए बेहद अहम साबित होते हैं और इसी कारण आरसीबी टीम का पहले सीजन से हिस्सा रहने वाले कोहली के नाम पर 192 मैचो में 83 कैच के अलावा 17 रन ऑउट करने का रिकॉर्ड अभी तक दर्ज हो चुका है।


1 – एबी डी विलियर्स

एबी डी विलियर्स जिनको क्रिकेटिंग वर्ल्ड में सभी 360 डिग्री के नाम से जानते हैं, क्योंकि वह अपनी बल्लेबाज़ी के दौरान गेंद को मैदान के किसी भी कोने में मारने की क्षमता रखते हैं, इसके अलावा फील्डिंग में भी उन्हें इसी नाम से जानने में कोई आश्चर्य नहीं होगा। डी विलियर्स एक शानदार फील्डर हैं और उन्हें कई बार ऐसे कैच पकड़ते हुए सभी ने देखा है, जिसके बाद किसी को भी कुछ देर के लिए विश्वास तक नहीं हुआ। डी विलियर्स आईपीएल में आरसीबी टीम के मजबूत स्तंभो में से एक माने जाते हैं और इसी कारण उन्होंने टीम के लिए 127 मैचो में 62 कैच पकड़ने के साथ 10 खिलाड़ियों को रन ऑउट भी किया है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago