इंडियन प्रीमियर लीग की ट्राफी को अपने नाम पर सबसे ज्यादा 4 बार करने वाली मुम्बई इंडियंस के लिए पहले सीजन से लेकर 12 वें सीजन तक का सफर आसान नहीं रहा क्योंकि टीम को इस दौरान काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। क्योंकि टीम के लिए शुरुआती कुछ सीजन उतने शानदार नहीं बीते थे, लेकिन इसके बाद टीम की खेल में बड़ा अंतर देखने को मिला जिसके बाद आईपीएल में वह बेहद मजबूत टीम कहलाने लगे।
मुम्बई इंडियंस की इस मुकाम पर पहुंचाने में जहां बल्लेबाज और गेंदबाजो का शानदार योगदान रहा तो वहीं मैदान पर उतरने वाले शानदार फील्डरों के भी योगदान को नकारा नहीं जा सकता है, क्योंकि उन्होंने ही टीम को महत्तवपूर्ण समय पर रन ऑउट के जरिए या शानदार कैच पकड़कर टीम को विकेट दिलाने में अपना 100 प्रतिशत देने का काम किया है, जिसके बाद हम आपको आईपीएल में मुम्बई इंडियंस के बेस्ट फील्डरों के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – क्रुणाल पांड्या
बायें हाथ के स्पिनर क्रुणाल पांड्या जो मुम्बई इंडियंस की टीम में एक ऑलराउंडर की हैसियत से खेलते हैं, वह टीम के लिए गेंदबाजी के साथ निचले क्रम में तेज बल्लेबाजी करके तो अपना योगदान देते हुए नजर आते ही हैं, साथ ही क्रुणाल पांड्या की फील्डिंग भी शानदार है और उनके हाथ से आसानी से रन चुराना बेहद मुश्किल काम दिखाई देता है। क्रुणाल ने मुम्बई इंडियंस के लिए 55 मैचो में 18 कैच पकड़े हैं।
2 – हार्दिक पांड्या
भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों ही फार्मेट में ऑलराउंडर की कमी को पूरा करने वाले हार्दिक पांड्या आईपीएल में मुम्बई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आते हैं, जिसमें वह टीम के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी में तो शानदार करते ही हैं, साथ ही हार्दिक एक शानदार फील्डर भी हैं, जो फील्डिंग के दौरान सभी को दिख जाता है। हार्दिक ने मुम्बई इंडियंस के लिए 66 मैचो में 43 कैच पकड़े हैं।
1 – रोहित शर्मा
रोहित शर्मा जिनका बल्ला वर्तमान में क्रिकेट के तीनों ही फार्मेट में बोलता हुआ दिखाई दे जाता है, वह आईपीएल में मुम्बई इंडियंस को इस मुकाम पर लाने वाले सबसे अहम खिलाड़ी हैं और उन्हीं के शानदार प्रदर्शन की वजह से टीम यहां तक पहुंच पायी है। रोहित जो बल्लेबाजी में तो अहम भूमिका निभाते हुए नजर आते ही हैं, वह फील्डिंग के दौरान भी टीम के लिए बेहद अहम होते हैं और इसी कारण 152 मैचो में रोहित के नाम पर 63 कैच दर्ज हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…