क्रिकेट में हमें कई बार ऐसा देखने को मिला है, कि किसी एक टीम का रिकॉर्ड किसी दूसरी टीम के खिलाफ उतना शानदार नहीं रहता भले ही वह टीम कितना ही अधिक मजबूत क्यों ना हो, जिस कारण वह टीम उस मैच में अधिक आत्मविश्वास के साथ खेलती हुई नहीं दिखाई देती हैं। टी20 क्रिकेट में भी हमें कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है, जहां पर टीमों का रिकॉर्ड किसी एक टीम के खिलाफ कभी उतना मजबूत नहीं दिखाई देता है।
इंडियन प्रीमियर लीग में हमें कई टीमों के बीच में रोमांचक मैच हर सीजन में देखने को मिलते हैं, जिससे मैच की खूबसूरती और भी अधिक बढ़ जाती हैं और उन टीमों को एक दूसरे का चिर प्रतिद्ववंदी कहा जाता है। फैंस को भी ऐसे मैच देखने में बेहद मजा आता है। वहीं हम बात करे आईपीएल की सबसे सफल टीम मुम्बई इंडियंस को लेकर तो उसके खिलाफ खेलना किसी भी टीम के लिए बेहद मुश्किल काम होता है।
लेकिन वहीं कुछ टीमें ऐसी हैं, जो मैच शुरु होने से पहले ही मुम्बई इंडियंस के उपर अपना एक अलग ही दबाव लेकर चलती हैं, जिसके पीछे उनका शानदार रिकॉर्ड होना है और इस कारण 4 बार चैंपियन रहने वाली मुम्बई इंडियंस के लिए भी मैच में जीत हासिल करना आसान काम नहीं रहता क्योंकि वह मानसिक तौर पर दबाव महसूस करती दिखाई देती हैं।
आईपीएल में वैसे तो मुम्बई इंडियंस टीम का रिकॉर्ड तो बेहद शानदार है, लेकिन 2 टीमों के खिलाफ यह रिकॉर्ड उतना बेहतर नहीं दिखता है, जिसमें पहली टीम 3 बार चैंपियन रहने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की जिसके खिलाफ मुम्बई इंडियंस की टीम ने आईपीएल में 30 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 12 मैचो में हार का सामना करना पड़ा है।
वहीं दूसरी टीम जिसने एकबार भी आईपीएल ट्राफी को अपने नाम पर करने में कामयाब नहीं हो सकी है, दिल्ली कैपिटल्स की है, जिसके खिलाफ मुम्बई इंडियंस ने 24 मैच खेले हैं और 12 में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि मुम्बई इन टीमों के खिलाफ बड़े मैचो में जरुर भारी दिखी है, लेकिन इनके खिलाफ मैच में टीम लीग चरण के दौरान जरुर दबाव में साफ तौर पर देखी गयी है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…