इंडियन प्रीमियर लीग जब शुरु हुआ था, तो उस समय 8 टीमों ने इसमें हिस्सा लिया था, जिसके बाद बीच के कुछ सीजन में टीमों की संख्या को बढ़ाकर 10 कर दिया गया था, लेकिन इसके बाद फिर से 8 टीमें ही रखने का फैसला किया तो वहीं पहले सीजन में डेक्कन चार्जर्स टीम आईपीएल का हिस्सा थी, जो साल 2012 तक के सीजन तक रही लेकिन साल 2013 में आईपीएल में एक नयी टीम का प्रवेश हुए जिसका नाम सनराइजर्स हैदराबाद था।

सनराइजर्स हैदराबाद ने साल 2013 के सीजन से लेकर आईपीएल के 12 वें सीजन तक शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें वह एकबार चैंपियन भी रहे हैं, जिससे आप इस टीम की मजबूती का अंदाजा लगा सकते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अपने होम मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेलने होते हैं, जहां कि पिच अधिकतर गेंदबाजो के लिए मुफीद मानी जाती है और इस कारण टीम में एक से एक शानदार गेंदबाज देखने को मिले हैं।

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम का प्रदर्शन वैसे तो बेहद शानदार कहा जा सकता है, क्योंकि टीम ने कुछ ही सालों अपना एक अलग मुकाम इंडियन प्रीमियर लीग में बना लिया है, क्योंकि जहां कुछ टीमें जो इस टी20 लीग का पहले सीजन से हिस्सा हैं, वह 12 वें सीजन तक एक भी बार चैंपियन नहीं बन सकी तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने कुछ ही सीजन में खेलते हुए अपना पहला आईपीएल खिताब भी जीता।

सनराइजर्स हैदराबाद टीम का आईपीएल में प्रदर्शन को लेकर देखा जाए तो टीम ने अभी तक 108 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्होंने 57 में जीत हासिल की है और उनका जीत का प्रतीशत 53.70 का रहा है। आईपीएल के 13 वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एकबार फिर से केन विलियमसन की कप्तानी में मैदान में खेलने उतरेगी वहीं टीम के पास 2 विस्फोटक ओपनर डेविड वार्नर के अलावा जॉनी बेयरस्टो भी होंगे जो किसी भी गेंदबाजी क्रम को ध्वस्त कर सकते हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago