Categories: CricketIPL

IPL में Mumbai Indians के खिलाफ एक मैच में सबसे शानदार गेंदबाजी करने वाले बॉलर्स

इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम मानी जाने वाली मुम्बई इंडियंस जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण टीम का 12 सीजन में से 4 बार चैंपियन बनना है और इसके पीछे जितना टीम के गेंदबाजो ने शानदार प्रदर्शन किया है, उतना ही बल्लेबाजो ने और इसी कारण पहले 3 सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद मुम्बई इंडियंस की टीम ने उसके बाद लगातार हर सीजन में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीतने में कामयाब हो सके हैं।

मुम्बई इंडियंस टीम को इस भवंर में से निकालने में सबसे बड़ी भूमिका उनके मौजूदा कप्तान और विश्व क्रिकेट के टॉप 3 बल्लेबाजो में से एक रोहित शर्मा ने निभाई है, जो बल्लेबाजी में टीम के लिए किसी कोहीनूर से कम नहीं है। इस कारण किसी भी टीम के गेंदबाजो के लिए मुम्बई इंडियंस के खिलाफ बॉलिंग करना आसान काम नहीं रहा है, इसके अलावा कुछ गेंदबाजो ने एक मैच में इस टीम की बल्लेबाजी को पूरी तरह से धराशायी कर दिया है।

3 – मोहित शर्मा

टी20 क्रिकेट के विशेषज्ञ गेंदबाजो में एक माने जाने वाले मोहित शर्मा जिनके पास धीमी गेंदो का एक अलग ही मिश्रण देखने को मिलता है, उन्होंने आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से सभी को बेहद प्रभावित भी किया है। साल 2014 के आईपीएल सीजन में मोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते हुए मुम्बई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में अपने 4 ओवरो में 14 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे।


2 – सैमुअल बद्री

वेस्टइंडीज़ टीम के पूर्व लेग स्पिनर गेंदबाज सैमुअल बद्री जिन्होंने आईपीएल के भी कुछ सीजन में अपनी शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश किया वह साल 2017 के आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम की तरफ से खेलते हुए मुम्बई के खिलाफ मैच में अपने 4 ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 9 रन देकर 4 विकेट हासिल कर लिए थे।


1 – रोहित शर्मा

 

आपको यह देखकर हैरानी जरुर होगी क्योंकि रोहित शर्मा को उनकी बल्लेबाजी के लिए अधिक पहचाना जाता है, लेकिन रोहित ने आईपीएल के शुरुआती कुछ सीजन में अपनी गेंदबाजी से भी जलवा बिखरने में कामयाब हो सके थे और साल 2009 के आईपीएल सीजन में रोहित ने डेक्कन चार्जर्स की तरफ से खेलते हुए मुम्बई इंडियंस के खिलाफ अपने 2 ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 6 रन देकर 4 विकेट हासिल कर लिए थे।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago