इंडियन प्रीमियर लीग के 12 सीजन में से 4 सीजन की विजेता बनने वाली मुम्बई इंडियंस के खिलाफ खेलना किसी भी टीम के लिए आसान काम नहीं होता है और सबसे बड़ी जो मुश्किल आती है, वह गेंदबाजो के लिए क्योंकि मुम्बई इंडियंस के पास एक से एक शानदार बल्लेबाज हैं, जो उपरी क्रम में काफी तेजी के साथ रन बनाते हैं।
वहीं निचले क्रम में भी टीम के पास विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं, जो कुछ ही ओवर में पूरे मैच के रुख को बदलकर रख देते हैं। इसके बावजूद हमें आईपीएल में कुछ ऐसे भी गेंदबाज देखने को मिले हैं, जिन्होंने मुम्बई इंडियंस के बल्लेबाजो को अपनी गेंदो पर खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया है, जिसके बाद हम आपको इस आर्टिकल में उन्हीं गेंदबाजो के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – रविचंद्रन अश्विन
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का एक समय अहम हिस्सा रहने वाले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन जो टी20 क्रिकेट में अधिकतर ओवर पॉवर प्ले के दौरान करते दिखाई दे जाते हैं, क्योंकि बल्लेबाज उनके खिलाफ बड़े शॉट खेलने में मुश्किल में दिखाई देता है। अश्विन ने आईपीएल में मुम्बई इंडियंस के खिलाफ 75 ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 6.53 के इकॉनमी रेट के साथ रन दिए हैं।
2 – हरभजन सिंह
एक समय मुम्बई इंडियंस टीम का अहम हिस्सा रहने वाले हरभजन सिंह जो अब चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते हुए दिख जायेंगे उन्होंने भी अपनी पुरानी टीम के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की है। हरभजन सिंह ने मुम्बई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में 17.5 ओवर की गेंदबाजी में 6.11 के इकॉनमी रेट के साथ रन दिए हैं।
1 – भुवनेश्वर कुमार
अपनी स्विंग गेंदो से बिल्कुल एक अलग पहचान बनाने वाले भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ कोई भी बल्लेबाज सहज नहीं दिखा है। भुवनेश्वर कुमार ने मुम्बई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में 47 ओवरो की गेंदबाजी में सिर्फ 6.02 के इकॉनमी रेट के साथ रन दिए हैं, जिससे आप उनकी काबिलियत का अंदाजा लगा सकते हैं, क्योंकि भुवी पहले 6 ओवरो में गेंदबाजी करने के अलावा डेथ ओवरो में भी बॉलिंग का जिम्मेदारी निभाते हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…