इंडियन प्रीमियर लीग में किसी टीम को सफल होने के लिए अपने अहम खिलाड़ियों पर हर सीजन बेहद निर्भर रहना पड़ता है, जो टीम के साथ कई सीजन से जुड़े रहते हैं और उनके उपर टीम का भरोसा भी देखने को मिलता है। इसी कारण आईपीएल में सबसे ज्यादा ट्राफी जीतने वाली मुम्बई इंडियंस की टीम अपने खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाती है, जिससे वह हर सीजन में शानदार प्रदर्शन करते दिखाई दे जाते हैं।
मुम्बई इंडियंस जो अपने होम मैच वानखेडे स्टेडियम में खेलती है, वहां की पिच हमेशा बल्लेबाजो के लिए मुफीद मानी जाती है और इसी कारण टीम को अपने बल्लेबाजो पर बेहद निर्भर रहना पड़ता है, जिससे बड़ा स्कोर बनाया जा सके या बड़े स्कोर का पीछा आसानी से किया जा सके। जिसके बाद हम आपको आईपीएल में मुम्बई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – अंबाती रायुडू (2635 रन)
दायें हाथ के बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने मुम्बई इंडियंस के लिए आईपीएल में लम्बे समय तक मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए शानदार भूमिका अदा की है। अंबाती रायुडू साल 2010 के आईपीएल सीजन से लेकर 2017 तक मुम्बई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे हैं, जिसमें उन्होंने टीम के लिए 136 मैच में 24.39 के औसत के साथ 2635 रन बनाये हैं।
2 – कायरन पोलार्ड (3258 रन)
दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी कायरन पोलार्ड आईपीएल में डेब्यू करने से लेकर अभी तक मुम्बई इंडियंस का हिस्सा बने हुए हैं। पोरार्ड को साल 2010 के आईपीएल सीजन में आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला था, जिसके बाद उन्होंने मुम्बई इंडियंस के लिए अभी तक 170 मैचो में 28.83 के औसत के साथ 3258 रन बना चुके हैं।
3 – रोहित शर्मा (4001 रन)
आईपीएल में मुम्बई इंडियंस को अपनी कप्तानी में सबसे सफल बनाने वाले रोहित शर्मा जिनके बल्ले से हर फार्मेट में रन देखने को मिलते हैं, वह आईपीएल में भी वैसा ही करते दिखाई देते हैं। साल 2011 के सीजन में मुम्बई इंडियंस से जुड़ने के बाद रोहित शर्मा टीम के सबसे महत्तवपूर्ण खिलाड़ी बन चुके हैं, जिसके बाद से उन्होंने अभी तक 152 मैचो में 32 के औसत के साथ 4001 रन बना चुके हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…