Categories: CricketIPL

IPL में Mumbai Indians के लिए सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले प्लेयर्स

किसी भी टीम के लिए क्रिकेट में जितना अधिक महत्तवपूर्ण अच्छे बल्लेबाज और गेंदबाज होते हैं, उतना ही टीम के लिए फील्डर भी बेहद मजबूत होने चाहिए क्योंकि वह मैदान में विपक्षी टीम के बल्लेबाजो को आसानी से रन बनाने से रोकते हैं, जिससे उनके उपर एक अतिरिक्त दबाव बनता हुआ दिखाई देता है।

जिस टीम के फील्डर शानदार होते हैं, तो वह मैदान में जहां लक्ष्य का बचाव करने में बेहद मजबूत दिखाई देती तो वहीं विपक्षी टीमों को बड़ा स्कोर भी आसानी से नहीं बनाने देती है। वहीं जिस टीम की फील्डिंग उतनी शानदार नहीं होती है, उसके गेंदबाज भी उतने आत्मविश्वास के साथ मैदान में गेंदबाजी करते हुए नहीं दिखाई देते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग में भी हमें सभी टीमों से शानदार फील्डर देखने को मिले हैं, जिस कारण रोमांचक मैच हर सीजन में हमें देखने को मिलते हैं, जिसके बाद हम आपको आईपीएल में सबसे ज्यादा ट्राफी जीतने वाली मुम्बई इंडियंस टीम के शानदार फील्डरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सबसे अधिक कैच पकड़े हैं।

3 – हरभजन सिंह (47 कैच)

ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह जो टी20 क्रिकेट में अधिकतर समय पहले के 6 ओवर में गेंदबाजी करते हुए दिखाई देते हैं, वह एक शानदार फील्डर के तौर पर भी टीम के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं। हरभजन सिंह जो पहले आईपीएल सीजन से लेकर साल 2017 के आईपीएल सीजन तक मुम्बई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे उन्होंने 158 मैचो में 47 कैच पकड़े हैं।


2 – रोहित शर्मा (63 कैच)

मुम्बई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा जो बल्लेबाजी में तो कमाल करते हुए दिखाई देते हैं, वह फील्डर के तौर पर भी टीम का मनोबल बढ़ाते दिख जाते हैं। साल 2011 के आईपीएल सीजन में मुम्बई इंडियंस से जुड़ने वाले रोहित 12 वां सीजन खत्म होने तक टीम के लिए 152 मैचो में 63 कैच पकड़ चुके हैं।


1 – कायरन पोलार्ड (92 कैच)

एक हरफनमौला खिलाड़ी के तौर पर जहां बल्लेबाज़ी और गेंदबाजी में टीम के लिए महत्तवपूर्ण योगदान देने वाले कायरन पोलार्ड शानदार फील्डर भी हैं, जिस कारण बल्लेबाजो के लिए उनके खिलाफ रन चुराना आसान काम कभी नहीं रहा। साल 2010 के आईपीएल सीजन से मुम्बई इंडियंस टीम का हिस्सा रहने वाले कायरन पोलार्ड ने टीम के लिए अभी तक 170 मैचो में 92 कैच पकड़े हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago