इंडियन प्रीमियर लीग में यदि हम सभी टीमों की फील्डिंग को लेकर बात करे तो पहले सीजन से लेकर 12 वें सीजन तक काफी बड़ा बदलाव देखने को मिला है, इसी कारण अभी टीमों के सपोर्टिंग स्टाफ में फील्डिंग के लिए एक अतिरिक्त कोच की भी नियुक्ति होती है, जो क्रिकेट के बदलते स्वरुप में किस तरह से मैदान में खिलाड़ियों को फील्डर के तौर पर खुद को साबित करना है, उसके बारे में तैयारी कराई जाती है।
इसी कारण अब हमें ऐसे कैच या फील्डिंग देखने को मिलती है, जो पहले के समय में किसी ने इसके बारे में अधिक नहीं सोचा होगा। छक्के के लिए जाती गेंद को अब फील्डर आखिरी समय पर हवा में छलांग लगाते हुए उसे मैदान के अंदर फेंक देते हैं, जिससे वो रन तो बचाते ही हैं, साथ ही वह ऑउट करने का भी एक अवसर बना देते हैं।
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की फील्डिंग को लेकर बात करी जाए तो टीम के पास हर सीजन में एक से एक शानदार फील्डर देखने को मिले हैं, जिन्होंने विपक्षी टीम के बल्लेबाजो को आसानी से रन लेने से रोका है। जिसके बाद हम आपको आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के बेस्ट फील्डरों के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – रियान पराग
युवा खिलाड़ी और लेग स्पिनर रियान पराग टीम के लिए हर विभाग में महत्तवपूर्ण योगदान देते हुए नजर आते हैं। रियान पराग निचले क्रम में तेजी के साथ रन बनाने के अलावा लेग स्पिनर के तौर पर भी टीम को विकेट निकालकर देने का काम बखूबी करते हुए दिखाई देते हैं, इसके अलावा पराग फील्डर के तौर पर भी बेहद शानदार हैं। रियान पराग जो साल 2019 के आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा बने थे, उन्होंनेे 7 मैचो में 5 कैच अपने नाम पर किए हैं।
2 – संजू सैमसन
एक प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज जो जरुरत पर फील्डर के तौर पर भी टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकता है, संजू सैमसन ने अपनी शानदार फील्डिंग का नमूना आईपीएल में हर किसी को दिखाया है। संजू सैमसन जो साल 2013 के आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा बने थे, उन्होंने 71 मैचो में 12 कैच अपने नाम पर किए हैं।
1 – बेन स्टोक्स
मैच विनर ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स जो किसी भी परिस्थिती में टीम को जीत दिला सकते हैं। बेन स्टोक्स जहां अपनी टीम के लिए मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए तेजी के साथ रन बनाते हैं, तो वहीं गेंदबाजी में भी महत्वपूर्ण समय पर विकेट निकालकर टीम को मैच में वापस लाने का काम करते हैं, इसके अलावा बेन स्टोक्स फील्डर के तौर पर भी बेहद शानदार हैं, इसी कारण साल 2018 में राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने वाले स्टोक्स अभी तक टीम के लिए 22 मैचो में 9 कैच पकड़ चुके हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…