Categories: CricketIPL

IPL में Rajasthan Royals को इतने मैचों में मिली है, हार

इंडियन प्रीमियर लीग में जहां कुछ टीमों का प्रदर्शन हर सीजन में शानदार देखने को मिलता है, तो वहीं कुछ ऐसी भी टीमें हैं, जिनका प्रदर्शन अधिकतर सीजन में खराब ही रहा है और इस कारण उनके जीत प्रतिशत भी बेहद कम है। इसी में एक नाम राजस्थान रॉयल्स टीम का है, जिसने आईपीएल के पहले सीजन को जीतकर इतिहास तो रचा था, लेकिन उसके बाद से टीम लगातार खराब प्रदर्शन ही कर रही है।

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के पास हर सीजन में एक से एक मैच विनर खिलाड़ी होने के साथ युवा जोश भी भरपूर था, लेकिन सभी खिलाड़ी किसी भी सीजन में एकसाथ प्रदर्शन करते हुए नहीं दिखे सिर्फ पहले सीजन को छोड़ने के बाद जिसके पीछे टीम मैनेजमैंट का हर सीजन के पहले अधिक बदलाव करना भी एक बहुत बड़ा कारण हैं।

किसी भी टीम को ऐसी टी20 लीग में सफल होने के लिए अपने खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना होता है, क्योंकि एक खराब सीजन के बाद यदि उसे बाहर कर देंगे तो नया खिलाड़ी आते ही बेहतर प्रदर्शन करे इसको लेकर कोई कुछ नहीं कह सकता है और हमें राजस्थान रॉयल्स टीम में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।

राजस्थान रॉयल्स टीम के आईपीएल में प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो टीम 2 साल बैन होने के बावजूद कुल 147 मैच खेल चुकी हैं, जिसमें उसे 69 मैचो में हार का सामना करना पड़ा है। इससे साफ पता चलता है, कि टीम को किस बुरे दौर से गुजरना पड़ा है, हालांकि राजस्थान रॉयल्स टीम में टी20 क्रिकेट के लिहाज से विशेषज्ञ खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन वह एकसाथ प्रदर्शन करते हुए बेहद कम ही दिखाई देते हैं।

साल 2020 में आईपीएल का 13 वां सीजन खेला जाएगा जिसमें राजस्थान रॉयल्स की पूरी कोशिश अपनी किस्मत को बदलने पर होगी ताकि वह ट्राफी को दूसरी बार जीत सके और इसके लिए कप्तान स्टीव स्मिथ के अलावा जॉस बटलर, बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर को पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन करना होगा लेकिन यह काम आसान नहीं दिख रहा है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago