इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली सभी टीमों को किसी एक टीम के खिलाफ खेलना काफी पसंद आता है और इसी कारण उनका रिकॉर्ड हमेशा उस टीम के खिलाफ बेहतर ही दिखाई देता है, जिससे टीम के खिलाड़ियों का उस मैच से पहले हमेशा मानसिक तौर पर आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होता है।
राजस्थान रॉयल्स जिसने आईपीएल के पहले सीजन में खिताब जीतकर को सभी को चौंका दिया था, उसका उसके बाद किसी भी सीजन में उतना बेहतर प्रदर्शन नहीं देखने को मिला जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण टीम में शामिल अनुभवी खिलाड़ियों का उस स्तर का प्रदर्शन ना कर पाना जिसकी उनसे उम्मीद की जाती है।
आईपीएल में टीम ने 12 सीजन में 10 का हिस्सा अभी तक रह चुकी हैं, क्योंकि मैच फीक्सिंग प्रकरण की वजह से टीम को 2 सीजन का बैन भी झेलना पड़ा था, लेकिन वापसी के बाद भी राजस्थान रॉयल्स के प्रदर्शन में उस तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला हालांकि टीम के पास मौजूदा समय में टी20 के विशेषज्ञ खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी मैच विनर से कम नहीं है और अकेले टीम जीत दिलाने में सक्षम दिखते हैं।
इसके बावजूद राजस्थान रॉयल्स का बड़ी टीमों के खिलाफ आईपीएल में प्रदर्शन उस तरह का देखने को नहीं मिला। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के 10 सीजन में 147 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 69 मैचो में हार का सामना करना पड़ा है और इसी में हम बात करे कि तो टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 22 मैच खेले हैं, जिसमें टीम को सबसे ज्यादा 14 मैचो में हार का सामना करना पड़ा है, जिससे साफ तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है, कि सीएसके के खिलाफ टीम मैच से पहले कितना अधिक दबाव में होती हैं।
भले ही आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर खिताब अपने नाम पर किया था, लेकिन इसके बावजूद सीएसके का पलड़ा साफ तौर पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पूरी तरह से भारी दिख रहा है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…