KKR के खिलाफ सबसे अच्छा इकॉनमी रेट: इंडियन प्रीमियर लीग के खिताब को 2 बार अपने नाम पर करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में सबसे बड़ा बदलाव लाने का काम गौतम गंभीर ने किया था, जब उन्हें साल 2011 के IPL सीजन में टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया और इसके बाद केकेआर की टीम IPL में मजबूत टीमों में से एक मानी जानी लगी।
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में हमेशा शानदार बल्लेबाज खेलते दिखे हैं, जिसमें रॉबिन उथप्पा से लेकर क्रिस लिन और जैक कैलिस जैसे नाम शामिल हैं, जिस कारण इन बल्लेबाजो को तेजी से रन बनाने से रोकने का काम किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं होता था और इसी कारण बॉलर्स भी बेहद दबाव में देखे गए हैं, लेकिन कुछ गेंदबाजो ने हमेशा अपनी टीम के लिए केकेआर के खिलाफ किफायती गेंदबाजी की है।
3 – प्रज्ञान ओझा
बायें हाथ के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा जो लम्बे समय तक IPL का हिस्सा रहे हैं, उन्होंने अपनी गेंदबाजी से कई बल्लेबाजो को तेजी से रन बनाने से रोकने का काम किया है। प्रज्ञान ओझा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ IPL में 50 ओवरों की गेंदबाजी में सिर्फ 7 के इकॉनमी रेट के साथ रन दिए हैं, जो एक स्पिनर के लिए बेहतर कहा जा सकता है।
2 – राशिद खान
KKR के खिलाफ सबसे अच्छा इकॉनमी रेट: काफी कम समय में ही अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले लेग स्पिनर राशिद खान के फैंस पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में देखने को मिल जायेंगे। राशिद खान की गेंदबाजी की जो सबसे बड़ी खासियत है, वह यह कि विकेट लेने के साथ वह बल्लेबाजो को आसानी से रन भी नहीं बनाने देते हैं। राशिद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ IPL में 30 ओवर की गेंदबाजी में 6.93 के इकॉनमी रेट के साथ रन दिए हैं।
Read More: IPL में KKR के खिलाफ एक मैच में सबसे शानदार गेंदबाजी करने वाले बॉलर्स
1 – अक्षर पटेल
एक और बायें हाथ के स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल अपनी टाइट लाइन लेंथ की गेंदबाजी के लिए पहचाने जाते हैं। अक्षर पटेल जो IPL में एक समय किंग्स इलेवन पंजाब टीम के अहम सदस्य होते थे, जिसके पीछे उनका ऑलराउंडर प्रदर्शन था। अक्षर पटेल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 45 ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 6.93 के इकॉनमी रेट के साथ रन दिए हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…