Categories: CricketIPL

IPL में SRH के खिलाफ सबसे ज्यादा औसत के साथ रन बनाने वाले खिलाड़ी

 

टी20 क्रिकेट में जितना ध्यान किसी बल्लेबाज के स्ट्राइक रेट को लेकर दिया जाता है, उतना ही ध्यान टीमें इस बात को लेकर भी देती हैं, कि वह किस औसत के साथ लगातार रन बना रहा है, क्योंकि इससे ही अंदाजा लगाया जाता है, कि वह खिलाड़ी बड़ी पारी खेलने में कितना सक्षम है। फार्मेट कोई भी क्यों ना हो लेकिन एक बल्लेबाज के लिए सभी में अपने औसत अच्छा रखना होता है।

इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन से लेकर 12 सीजन में तक हमने टीमों की सोच में बड़ा बदलाव इस मामले में होते हुए देखा है, जहां पर पहले उनकी कोशिश तेजी के साथ रन बनाने वाले खिलाड़ियों को शामिल करने को लेकर रहती थी, तो अब वह ऐसे भी खिलाड़ी शामिल करती दिखती हैं, जिनका इस फार्मेट में बल्लेबाजी औसत भी शानदार हैं। जिसके बाद हम आपको आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार औसत के साथ रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1 – अंबाती रायडू (49.66 का औसत)

अंबाती रायडू जो आईपीएल में पहले मुम्बई इंडियंस टीम का हिस्सा रहने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बतौर ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर बेहद सफल रहे हैं। अंबाती रायडू ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल में अभी तक 13 पारियां खेली हैं, जिसमें उन्होंने 50 के करीब औसत के साथ 447 रन बना चुके हैं।


2 – महेंद्र सिंह धोनी (56.42 का औसत)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला आईपीएल में हर टीम के खिलाफ बोलता हुए दिखाई दिया है और इसी कारण वह इस लीग के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। धोनी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अभी तक 13 पारियों में 56.42 के औसत के साथ 395 रन बना चुके हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 150.19 का रहा है।


3 – यूसुफ पठान (57.20 का औसत)

यूसुफ पठान जो सनराइजर्स हैदराबाद टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं, उन्हें इस टीम के खिलाफ भी खेलने का मौका मिला है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यूसुफ पठान ने 11 पारियों 57.20 के शानदार औसत के साथ 286 रन बनाये हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 161.58 का रहा है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

6 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

6 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

6 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

6 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

6 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

6 years ago