इंडियन प्रीमियर लीग में पहले सीजन से हिस्सा रहने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के लिए आईपीएल के शुरुआती सीजन बेहद खराब बीते थे, जिसमें टीम पहले के तीन सीजन में ग्रुप स्टेज में खत्म किये थे लेकिन साल 2011 में टीम पहली बार टॉप 4 में अपनी जगह बना पाने में कामयाब हो सकी थी, जिसके बाद साल 2012 में टीम ने पहली बार आईपीएल खिताब को गौतम गंभीर की कप्तानी में अपने नाम पर किया था।
कोलकाता नाइट राइडर्स के पास हर सीजन में एक से एक शानदार खिलाड़ी रहे हैं, जिसमें टीम ने आईपीएल इतिहास के पहले ही मैच में धमाकेदार शुरुआत की थी और इसमें ब्रैंडन मैक्कुलम ने 150 से अधिक रनों की पारी खेली थी, लेकिन इसके बावजूद टीम को अपनी पहली आईपीएल ट्राफी जीतने में लम्बा इंजतार करना पड़ा। हम आपको इस आर्टिकल में कोलकाता नाइट राइडर्स के आईपीएल में सबसे ज्यादा स्कोर के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर बनाम कोलकातान नाइट राइडर्स (केकेआर ने 222 रन बनाये)
आईपीएल इतिहास का पहला मैच जो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में बैंगलुरू के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था, उसमें आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद केकेआर से पारी की शुरुआत करने के लिए उतरे सौरव गांगुली और ब्रैंडन मैक्कुलम ने टीम को तेज शुरुआत दी लेकिन गांगुली जल्दी ऑउट भी हो गए लेकिन मैक्कुलम ने एक छोर से लगातार तेजी के साथ रन बनाना जारी रखा जिसके बाद ब्रैंडन मैक्कुलम ने जहां 73 गेंदो में 158 रनों की नाबाद पारी खेली तो वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 222 का स्कोर पर खड़ा कर दिया।
2 – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुम्बई इंडियंस (केकेआर ने 232 रन बनाये)
साल 2019 के आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स का अपने घर पर मुम्बई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला था, जिसमें मुम्बई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद केकेआर के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए उतरे क्रिस लिन और शुभमन गिल की जोड़ी ने टीम को तेज शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी कर दी जिसके बाद बल्लेबाजी के लिए आंद्रे रसल ने विस्फोटक पारी खेलते हुए 40 गेंदो में 80 रनों की नाबाद पारी खेल दी, जिसके बाद केकेआर की टीम ने 20 ओवरो में 2 विकेट के नुकसान पर 232 का स्कोर बना दिया।
3 – किंग्स इलेवन पंजाब बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर ने 245 रन बनाये)
साल 2018 के आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स का किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में था जिसमें किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। केकेआर से पारी की शुरुआत करने के लिए उतरे क्रिस लिन और सुनील नारायण ने टीम को तेज शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़ दिये जिसके बाद नारायण ने जहां 36 गेंदो में 75 रनों की पारी खेली तो वहीं दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदो में 50 रनों की पारी खेलते हुए 20 ओवरों में केकेआर का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 245 तक पहुंचा दिया।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…