किसी टीम का प्रदर्शन देखना हो तो यह देखना चाहिए कि उसने बड़े टूर्नामेंट में किस तरह खेला है, जिसके बाद साफ तौर पर पता चल सकता है, कि क्या टीम उस स्तर की है, या नहीं ऐसा ही कुछ हमें इंडियन प्रीमियर लीग में देखने को मिलता है, जहां कई बड़े नाम अलग-अलग टीमों से खेलते हुए दिखाई दे जाते हैं और इसी में एक नाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर का है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम के पास हर सीजन में एक से एक धाकड़ बल्लेबाज़ देखने को मिले हैं, जिसमें सबसे बड़ा नाम तो खुद टीम के साथ पहले सीजन से जुड़े रहने वाले कप्तान विराट कोहली का है, जो वर्तमान में क्रिकेट के तीनों ही फार्मेट में अपने दबदबे का एहसास लगातार सभी को करवा रहे हैं।

आरसीबी की टीम ने वैसे तो अभी तक 12 सीजन खेलने के बाद एकबार भी आईपीएल ट्राफी को अपने नाम पर ना कर सकी हो लेकिन टीम के पास हर सीजन में एक से एक मैच विनर देखने को मिले हैं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है, जिसके बाद हम आपको आरसीबी का आईपीएल में सबसे ज्यादा स्कोर के बारे में बताने जा रहे हैं।

3 – मुम्बई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (आरसीबी ने 235 रन बनाये)

 

 

साल 2015 के आईपीएल सीजन में आरसीबी का मुकाबला मुम्बई इंडियंस से उसके होम ग्राउंड पर था, जिसमें आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला लिया लेकिन क्रिस गेल के रुप में टीम ने अपना पहला विकेट जल्द ही गवां दिया लेकिन इसके बाद आरसीबी के 2 धाकड़ बल्लेबाज़ विराट कोहली और एबी डी विलियर्स ने मुम्बई के गेंदबाजो की जमकर खबरे लेते हुए उन्हें दूसरा विकेट तक हासिल नहीं करने दिया जिसके बाद कोहली ने जहां 50 गेंदो में 82 रनों की पारी खेली तो वहीं एबी डी विलियर्स ने 59 गेंदो में 133 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 20 ओवरों के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 235 रनों तक पहुंचा दिया।


2 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर बनाम गुजरात लायंस (आरसीबी ने 248 रन बनाये)

साल 2016 के आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम को अपने घर पर गुजरात लायंस के खिलाफ मैच खेलना था, जिसमें गुजरात लांयस की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला जिसके बाद आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत तो अच्छी नहीं हुई क्योंकि गेल सिर्फ 6 रन बनाकर ऑउट हो गए लेकिन विराट कोहली और एबी डी विलियर्स की शानदार जोड़ी ने एकबार फिर से अपना करतब दिखाते हुए दोनों ने शतकीय पारी खेली जिसमें कोहली ने जहां 109 रन बनाये तो वहीं डी विलियर्स ने 129 रनों की पारी खेलते हुए 20 ओवरो के बाद टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 248 रनों तक पहुंचा दिया।


3 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर बनाम पुणे वारियर्स (आरीसीबी ने 263 रन बनाये)

साल 2013 के आईपीएल सीजन में आरसीबी का लीग मैच में मुकाबला अपने होम ग्राउंड पर पुणे वारियर्स के खिलाफ था, जिसमें पुणे की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया लेकिन उस दिन उनके लिए यह फैसला बेहद गलत साबित हुआ क्योंकि गेल तूफान उनका इंतजार कर रहा था। गेल ने अकेले ही मैच में 66 गेंदो में 175 रनों की नाबाद पारी खेलकर 20 ओवरो के बाद टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 263 रनों पर पहुंचा दिया था।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago