किसी भी खेल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की कोई ना कोई एक पसंदीदा टीम होती है, जिसके खिलाफ वह खेलना सबसे अधिक पसंद करते हैं, क्योंकि उनका आत्मविश्वास उस टीम के खिलाफ बेहद शानदार होता है, जैसा हम क्रिकेट में वर्तमान समय में देखते हैं, कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को किसी भी परिस्थिती में ऑस्ट्रेलियन टीम के खिलाफ खेलना बेहद पसंद आता है।
इंडियन प्रीमियर लीग में भी हमें कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है, जिसमें किसी एक प्लेयर का रिकॉर्ड किसी एक टीम के खिलाफ बेहद शानदार होता है और वह हमेशा उसके खिलाफ खेलते समय आत्मविश्वास में देखा जा सकता है, जिसके बाद हम आपको आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – डेविड वार्नर (669 रन)
ऑस्ट्रेलियन टीम के वर्तमान ओपनिंग बल्लेबाज़ डेविड वार्नर की आक्रामक बैटिंग का नमूना सभी को आईपीएल में भी देखने को मिला जिसके बाद वैसे तो उनका हर एक टीम के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है, लेकिन उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम के खिलाफ बल्लेबाज़ी करने में सबसे अधिक मजा आता है और इसी कारण वार्नर ने आरसीबी के खिलाफ 15 मैचो में 51.46 के शानदार औसत के साथ 669 रन बनाये हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 165.19 का रहा है।
2 – रोहित शर्मा (689 रन)
आईपीएल में मुम्बई इंडियंस को अपनी कप्तानी में सबसे सफल टीम बनाने वाले भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज़ रोहित शर्मा का आरसीबी के खिलाफ बेहद ही शानदार रिकॉर्ड देखने को मिलता है और इसी कारण रोहित ने आरसीबी के खिलाफ 26 मैचो में 29.96 के औसत के साथ 689 रन बनाये हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 137.25 का रहा है।
1 – महेंद्र सिंह धोनी (793 रन)
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और विश्व क्रिकेट में अपनी विकेटकीपिंग के साथ बल्लेबाज़ी का लोहा मनवाने वाले भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी की शानदार बैटिंग आईपीएल में सभी को देखने को मिली जिसमें वह निचले क्रम में उतरने के बावजूद टीम के लिए महत्तवपूर्ण योगदान देते हुए नजर आये हैं। धोनी को आरसीबी के खिलाफ खेलने में सबसे अधिक मजा आता है और इसी कारण उन्होंने इस टीम के खिलाफ 27 मैचो में 41.74 के औसत के साथ 793 रन बनाये हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 143.40 का रहा है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…