किसी भी खेल में हिस्सा लेने वाली टीम को उस टूर्नामेंट में किसी एक टीम के खिलाफ खेलना बेहद पसंद आता है, फिर चाहे परिस्थिती कुछ भी क्यों ना हो, क्योंकि उनका रिकॉर्ड और आत्मविश्वास उस टीम के खिलाफ मैच से पहले ही बढ़ा हुआ होता है और वहीं दूसरी टीम के उपर मैच शुरु होने से पहले ही अपने पिछले रिकॉर्ड को लेकर मानसिक तौर पर एक अतिरिक्त दबाव भी देखने को मिल जाता है।
क्रिकेट के खेल में हमें अक्सर यह देखने को मिल जाता है, जहां पर बड़ी टीमों का रिकॉर्ड किसी बड़े टूर्नामेंट में एक टीम के खिलाफ बेहद शानदार रहता है और इसी कारण वह उस मैच में एक अलग ही आत्मविश्वास के साथ खेलने उतरती हैं। वहीं हम बात करे इसके एक उदाहरण की तो इंडियन प्रीमियर लीग जो वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 लीग में उसमें मुम्बई इंडियंस और आरसीबी के बीच होने वाले मैचो को लेकर देख सकते हैं।
जहां एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम के पास हमेशा से ही हर सीजन में एक से एक शानदार खिलाड़ी मौजूद रहे हैं, जिसमें सबसे बड़ा नाम खुद कप्तान विराट कोहली हैं, तो वहीं दूसरी तरफ आईपीएल के शुरुआती सीजन में बेहद निम्न स्तर का प्रदर्शन करने वाली मुम्बई इंडियंस जिसमें 12 वें सीजन तक बेहद सुधार देखने को मिला जिसके बाद वह आईपीएल ट्राफी को 4 बार अपने नाम पर कर सकी है।
दोनों ही टीमों के पास शानदार खिलाड़ी होने की वजह से हमेशा एक रोमांचक मैच की भविष्वाणी फैंस को रहती थी, लेकिन यदि हम रिकॉर्ड को लेकर बात करे तो आरसीबी को अभी तक हुए आईपीएल के 12 सीजन में किसी टीम के खिलाफ सबसे अधिक हार का सामना करना पड़ा है, तो वह मुम्बई इंडियंस की टीम है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम ने मुम्बई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के 12 सीजन बीत जाने के बाद कुल 27 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 18 मैचो में हार का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद आप इस बात का साफ तौर पर अंदाजा लगा सकते हैं, कि मुम्बई को हमेशा आरीसीबी के खिलाफ खेलने में बेहद मजा आता है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…