क्रिकेट का कोई भी फार्मेट हो एक बल्लेबाज को खुद को हर किसी में साबित करना होता है, जिसके बाद ही पता चलता है, कि वह कितना प्रतिभाशाली है। टी20 क्रिकेट जहां पर बल्लेबाजो को पहली ही गेंद से बड़ा शॉट खेलना होता है, ताकि रन गति धीमी ना पड़े वहीं उसे लम्बा स्कोर भी करना होता है, क्योंकि इससे ही उसकी टीम एक बड़ा स्कोर बनाने में सफल हो पाती है।
इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाली टीमों की नजरे जहां ऐसे खिलाड़ियों पर होती है, जो तेजी के साथ रन बना सके तो वहीं उनकी नजर ऐसे भी बल्लेबाजो पर होती है, जो लम्बी पारी खेलने में सक्षम हों, जिस कारण उनके औसत की तरफ भी ध्यान दिया जाता है। हम आपको इस आर्टिकल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाफ आईपीएल में अभी तक सबसे ज्यादा औसत के साथ रन बनाये हैं।
3 – ब्रैंडन मैक्कुलम (43.76 का औसत)
न्यूज़ीलैंड टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम जो तेजी के साथ तो रन बनाने के लिए पहचाने ही जाते थे, साथ ही वह बड़ी पारियां भी लगातार खेलते हुए दिखाई देते थे। मैक्कुलम एक समय आरसीबी टीम का भी हिस्सा रहे हैं, तो वहीं उन्हें इस टीम के खिलाफ भी खेलने का मौका मिला जिसमें ब्रैंडन मैक्कुलम ने 15 पारियों में 43.76 के औसत के साथ 569 रन बनाये हैं।
2 – डेविड वार्नर (51.46 का औसत)
ऑस्ट्रेलियन टीम के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान डेविड वार्नर का आईपीएल में बल्ले से काफी शानदार रिकॉर्ड अभी तक देखने को मिला है। डेविड वार्नर ने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल में 15 पारियां खेलते हुए 51.46 के औसत के साथ 669 रन अभी तक बना चुके हैं।
1 – जेपी ड्यूमनी (60.85 का औसत)
दक्षिण अफ्रीका टीम के पूर्व खिलाड़ी जेपी ड्यूमनी जो आईपीएल में मुम्बई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के लिए अहम भूमिका बल्ले से अदा करते हुए दिखाई दिये हैं, उनका रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाफ एक अलग ही फार्म दिखाई देता था। जेपी ड्यूमनी ने आरसीबी के खिलाफ 12 पारियों में 60.85 के औसत से 426 रन बनाये हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…