टी20 क्रिकेट गेंदबाजो के लिए किसी भी तरह से आसान नहीं है, क्योंकि बल्लेबाज उनकी पहली ही गेंद से हिट लगाने के इरादे से उतरता है, जिस कारण कई बार किसी गेंदबाज के लिए मैच एक बुरे सपने की तरह साबित होता है, तो वहीं जिनकी किस्मत अच्छी होती है वह शानदार प्रदर्शन करते हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग जबसे शुरु हुआ है, उसके बाद से गेंदबाजो ने लगातार अपनी बॉलिंग में अलग-अलग तरह का मिश्रण करते हुए दिखाई दिए हैं, जिससे बल्लेबाजो को बड़ा शॉट खेलने से रोका जा सके। सनराइजर्स हैदराबाद जिसके पास आईपीएल में मौजूदा समय में सबसे शानदार ओपनिंग जोड़ी है, उसके खिलाफ बॉलिंग करना किसी के लिए भी आसान नहीं रहा है, जिसके बाद हम आपको इस आर्टिकल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा मे़डन ओवर्स डालने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 – प्रवीण कुमार (1 मेडन ओवर)
भारतीय टीम के पूर्व मध्यम गति के तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार अपनी गेंदो में मिश्रण करने के लिए काफी पहचाने जाते थे, जिस कारण बल्लेबाज उनके खिलाफ बड़ा शॉट आसानी के साथ नहीं खेल पाता था। प्रवीण कुमार ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल में 22.2 ओवर की गेंदबाजी की है और इसमें वह 1 मेडन ओवर डालने में कामयाब हो सके हैं।
2 – दीपक चाहर (1 मेडन ओवर)
नयी गेंद के साथ स्विंग कराने की महारत रखने वाले युवा गेंदबाज दीपक चाहर ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करके भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो सके हैं। दीपक चाहर जो चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी ग्रुप का एक अहम हिस्सा हैं, उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अभी तक 23 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट हासिल करने के साथ 1 मेडन ओवर भी डाला है।
1 – धवल कुलकर्णी (2 मेडन ओवर)
राजस्थान रॉयल्स के लिए लम्बे समय तक आईपीएल में नयी गेंद के साथ विकेट निकालने की जिम्मेदारी निभाने वाले धवन कुलकर्णी सटीक लाइन लेंथ की गेंदबाजी के लिए पहचाने जाते हैं, जिस कारण बल्लेबाज उनके खिलाफ थोड़ा संभलकर खेलता हुआ दिखाई देता है। धवल कुलकर्णी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अभी तक आईपीएल में 35.5 ओवर की गेंदबाजी करते हुए जहां 7 विकेट हासिल किए हैं, तो वहीं 2 मेडन ओवर भी डालने में कामयाब हो सके हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…