क्रिकेट के सबसे छोटे फार्मेट में किसी भी टीम सबसे महत्तवपूर्ण अस्त्र एक बल्लेबाज़ होता है और इसे आप माने या ना माने लेकिन टी20 फार्मेट में एक अच्छे बल्लेबाज़ की भूमिका काफी बड़ी होती है, जो पारी की शुरुआत करते हुए परिस्थिती के हिसाब से बल्लेबाज़ी कर सके और हमने कई बार मैच के दौरान ऐसा होता हुआ भी देखा है। जिसके बाद हम आपको इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 5 सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ो के बारे में बताने जा रहे हैं।

1 – एबी डी विलियर्स

पूर्व साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान और बल्लेबाज़ एबी डी विलियर्स इस लिस्ट में नंबर 1 पर हैं, क्योंकि आईपीएल में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा काफी लम्बे समय से है, जिसका प्रमुख कारण डी विलियर्स का मैच विनर खिलाड़ी भी होना है। एबी की बल्लेबाज़ी की खासियत का अंदाजा आप इसी बात से समझ सकते हैं, कि वह किसी भी गेंद को मैदान के किसी भी कोने में पहुंचाने का हुनर रखते हैं और इसी कारण उन्हें 360 डिग्री बल्लेबाज़ भी कहा जाता है।

एबी डी विलियर्स को इसी कारण आईपीएल का सबसे अधिक खतरनाक बल्लेबाज़ माना जाता है। डी विलियर्स का जहां आईपीएल में बल्लेबाज़ी करते हुए स्ट्राइक रेट 151.23 का रहा है, तो वहीं उनके नाम पर 3 शतक और 33 अर्धशतकीय पारियां भी दर्ज हैं, जो उन्होंने 39.95 के औसत से रन बनाये हैं और वह आईपीएल में अभी तक सबसे अधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में 9 वें नंबर पर हैं।


2 – सुरेश रैना

इस लिस्ट में दूसरा नाम सामने आता है, वह चेन्नई सुपर किंग्स टीम का अहम हिस्सा और नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी करने वाले बायें हाथ के सुरेश रैना जिन्होंने अपनी टीम को कई महत्तवपूर्ण मैचो में अकेले ही जीत दिलाने का काम किया है। सुरेश रैना आईपीएल में अभी तक सबसे अधिक रन बनाने वाली लिस्ट में दूसरे नंबर हैं, जिसमें उन्होंने 137.14 के स्ट्राइक रेट के साथ 5368 रन बनाये हैं।

सुरेश रैना ने बाकी किसी भी खिलाड़ी से आईपीएल में सबसे अधिक 193 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम पर 1 शतक और 38 अर्धशतकीय पारियां दर्ज हैं। आईपीएल के 13 वें सीजन में रैना सबसे अधिक रन बनाने वाली रेस में भी शामिल रहने वाले हैं वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को 3 बार विजेता बनाने में उन्होंने महत्तवपूर्ण भूमिका अदा की है।


3 – क्रिस गेल

यूनीवर्स बॉस के नाम से पहचाने जाने वाले क्रिस गेल जिनके नाम पर टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है, वह आईपीएल में भी अपने बल्ले का कमाल दिखा चुके हैं। गेल अपने दिने पर किसी भी टीम के गेंदबाज़ी क्रम को पूरी तरह से ध्वस्त कर सकते हैं। गेल के नाम पर आईपीएल में 6 शतक और 28 अर्धशतकीय पारियां दर्ज हैं, जो उन्होंने 151.02 के स्ट्राइक रेट के साथ बनायी हैं।

क्रिस गेल के नाम पर आईपीएल में सबसे अधिक व्यक्तिगत स्कोर करने का रिकॉर्ड भी दर्ज है, जो उन्होंने पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ 175 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए बनाया था। गेल आने वाले आईपीएल सीजन में भी फिर से अपने बल्ले का कमाल दिखाने के लिए बेताब होंगे।


4 – डेविड वार्नर

ऑस्ट्रेलियन टीम के ओपनिंग बल्लेबाज़ डेविड वार्नर का बल्ला आईपीएल में भी जमकर बोला है, जिसमें उन्होंने पारी कई मैच विनिंग पारियां अपनी टीम के लिए पारी की शुरुआत करते हुए खेली हैं। सनराइजर्स हैदराबाद टीम का अहम हिस्सा बन चुके वार्नर ने अपनी कप्तानी में टीम को उसका पहला आईपीएल खिताब भी जितवाया है।

डेविड वार्नर के नाम के नाम पर आईपीएल में 4 शतक और 44 अर्धशतकीय पारियां दर्ज हैं, जो उन्होंने 142.09 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाये हैं। इसके अलावा वार्नर के प्रदर्शन का अंदाजा आफ इसी बात से लगा सकते हैं, कि उन्होंने 43.17 के शानदार औसत के साथ आईपीएल में रन बनाये हैं, जिससे ये साफ पता चलता है, कि उन्होंने टीम को एक तेज शुरुआत लगातार देने का काम किया है।


5 – विराट कोहली

भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली जिनका इस लिस्ट में शामिल बाकी सभी खिलाड़ियों से स्ट्राइक रेट भले ही कम हो लेकिन वह एक मैच विनर खिलाड़ी से कम नहीं है, जो जरुरत पड़ने पर किसी भी समय अपनी बल्लेबाज़ी गियर बड़ी ही आसानी से बदल सकते हैं और इसी कारण विराट कोहली आईपीएल में अभी तक सबसे अधिक रन बनाने वाली लिस्ट में पहले स्थान पर बने हुए हैं।

विराट कोहली ने आईपीएल के 177 मैचो में 37.18 के औसत के साथ 5412 रन बनायें हैं, जिसमें उनके के नाम पर 5 शतकीय पारियां दर्ज हैं और आने वाले सीजन में भी सभी को उम्मीद की कोहली का बल्ले से फिर बड़ी पारियां देखने को मिल सकती है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago