IPL में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़

कोई भी इस बात को नकार नहीं सकता कि जबसे टी20 क्रिकेट शुरु हुआ है, उसके बाद से इस खेल में एक बड़ा बदलाव भी देखने को मिला है और इसका सबसे बड़ा उदाहरण इंडियन प्रीमियर लीग है। अभी तक आईपीएल के 12 सीजन खेले चुके हैं और यह विश्व की सबसे बड़ी टी20 लीग बन चुकी है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी आते हैं।

आईपीएल भारतीय फैंस और ग्लोबल क्रिकेट प्रेमियों के लिए साल के 2 महिने तक चलने वाले एक रोमांचक स्पोर्ट्स हैं, जिसमें उन्हें सबकुछ देखने को मिलता है। फिर चाहे आखिरी गेंद पर किसी बल्लेबाज़ का बाउंड्री मारकर अपनी टीम को जीत दिलाना हो या फिर किसी गेंदबाज़ का आखिरी गेंद पर विकेट लेकर मैच को अपनी टीम के नाम पर करना। हम आपको इस आर्टिकल में आईपीएल के इतिहास में अभी तक सबसे अधिक विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज़ो के बारे में बताने जा रहे हैं।

1 – लसिथ मलिंगा

श्रीलंकन टीम के दिग्गज़ तेज गेंदबाज़ लसिथ मलिंगा की बॉलिंग का जादू आईपीएल में भी देखने को मिला जिसमें वह अपने पहले आईपीएल सीजन से लेकर अभी तक मुम्बई इंडियंस टीम का हिस्सा बने हुए हैं और इसकी सबसे बड़ी वजह उनका टीम के लिए एक मैच विनर खिलाड़ी होना है।

लसिथ मलिंगा ने आईपीएल में अभी तक 122 पारियों में सबसे अधिक 170 विकेट अपने नाम पर कर चुके हैं। वहीं मलिंगा के लिए अभी तक का उनका सबसे शानदार आईपीएल सीजन साल 2011 का बीता था, जिसमें उन्होंने 16 मैच खेलते हुए 28 विकेट अपने नाम पर किए थे, इस दौरान उनका इकॉनमी रेट भी 5.95 का रहा था। आईपीएल में मलिंगा का एक मैच में सबसे अच्छा प्रदर्शन 13 रन देकर 5 विकेट हासिल करना है।


2 – अमित मिश्रा

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा हैं, जो आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम का एक महत्तवपूर्ण हिस्सा पिछले कई सीजन से लगातार बने हुए हैं। 37 साल के अमित मिश्रा ने साल 2008 में ही अपना आईपीएल डेब्यू किया था, जिसके बाद से उन्होंने अभी तक 157 विकेट अपने नाम पर कर चुके हैं।

अमित मिश्रा के लिए आईपीएल में सबसे शानदार सीजन साल 2013 का बीता था, जिसमें उन्होंने 17 मैच खेलते हुए 21 विकेट हासिल किए थे, इसके अलावा मिश्रा के नाम पर आईपीएल में 1 बार 5 विकेट लेने का कारनामा भी दर्ज हैं।


3 – हरभजन सिंह

लम्बे समय तक आईपीएल में मुम्बई इंडियंस टीम का हिस्सा रहने वाले ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह जो अब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा बन चुके हैं। हरभजन की ही कप्तानी में मुम्बई इंडियंस की टीम ने साल 2011 में अपना पहला टी20 खिताब चैंपियंस लीग टी20 जीता था, जिसके फाइनल मैच में उन्होंने आरसीबी टीम के खिलाफ जीत दर्ज की थी।

हरभजन सिंह अभी आईपीएल में 160 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 150 विकेट अपने नाम पर किए हैं। पहले सीजन से आईपीएल का हिस्सा रहने वाले हरभजन सिंह ने एक मैच में सबसे अच्छी गेंदबाज़ी साल 2011 के सीजन में की थी, जिसमें उन्होंने 18 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे।


4 – पीयूष चावला

एक और भारतीय स्पिनर इस टॉप 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ी लिस्ट का हिस्सा है। कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल में 2 बार विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले लेग स्पिनर पीयूष चावला जो आईपीएल के 13 वें सीजन में अब चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा होंगे वह एक मैच विनर गेंदबाज़ के तौर पर आईपीएल में खेले हैं। पीयूष चावला ने आईपीएल में 157 मैच अभी तक खेलने के बाद 150 विकेट अपने नाम पर किए हैं।


5 – ड्वेन ब्रावो

इसमें किसी बात का संदेह नहीं है, कि ड्वेन ब्रावो विश्व क्रिकेट के सबसे शानदार ऑलराउंडरो में से एक रहे हैं। अपने शुरुआती 3 आईपीएल सीजन मुम्बई इंडियंस के लिए खेलने वाले ब्रावो उसके बाद से चेन्नई सुपर किंग्स टीम का अहम हिस्सा बन चुके हैं, जिसमें वह हर सीजन टीम के लिए बल्ले से रन बनाने के साथ गेंदबाज़ी में भी कमाल करते हुए दिखाई देते हैं। साल 2008 में अपना आईपीएल डेब्यू करने वाले ड्वेन ब्रावो ने 134 आईपीएल मैचो में 147 विकेट अपने नाम पर कर चुके हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago