इंडियन प्रीमियर लीग की जो सबसे बड़ी खूबसूरत चीज है, वह यह कि युवा खिलाड़ियों को यह एक ऐसा मंच देता है, जहां पर उन्हें अंतरराष्ट्रीय दिग्गज़ खिलाड़ियों के साथ तो खेलने का मौका तो मिलता ही है, साथ ही वह शानदार प्रदर्शन करके सभी की नजरो में भी आ सकते हैं और इसी कारण आईपीएल को विश्व की सबसे बड़ी टी20 लीग भी माना जाता है।
हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी जो मौजूदा समय में भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी बन चुके हैं, इन सभी ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करके ही टीम में शामिल होने का अपना रास्ता बनाया था। सिर्फ भारतीय खिलाड़ी ही नहीं बल्कि कई विदेशी खिलाड़ी जैसे शॉन मार्श, क्रिस मौरिस और मार्कस स्टोइनिस ने भी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद ही अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया है।
आईपीएल में भी पहले सीजन से इन सभी बातों को ध्यान में रखा गया और पूरे सीजन में सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ी को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ दी इयर का खिताब सीजन खत्म होने के बाद दिया जाता है, ताकि उस खिलाड़ी से प्रेरणा लेकर बाकी भी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर सके और अभी तक 12 सीजन में हमें हर बार एक अलग विजेता ही मिला है।
इमर्जिंग प्लेयर का खिताब में शामिल होने के लिए युवा खिलाड़ियों को इस मापदंड को पहले क्वालिफाइ करना होता है, जो आईपीएल 2019 के अनुसार है।
2008 – श्रीवत्सव गोस्वामी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
साल 2008 में विराट कोहली की कप्तानी में अंडर 19 विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम में विकेटकीपर की भूमिका निभाने वाले श्रीवत्सव गोस्वामी आईपीएल इतिहास में सबसे खिलाड़ी बने जिनको इमर्जिंग प्लेयर का खिताब मिला। गोस्वामी आईपीएल के पहले सीजन में रॉयल चैलेेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा थे, जिसमें टीम ने भले ही सीजन का अंत 7 वें स्थान पर रहते हुए खत्म किया हो लेकिन गोवस्वामी ने पूरे सीजन में 27.33 के औसत के साथ 82 रन बनाये थे, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 96.47 का रहा इसके अलावा विकेट के पीछे गोस्वामी ने 4 शिकार किये।
आईपीएल में शुरुआती कुछ सीजन का हिस्सा रहने वाली डेक्कन चार्जर्स के लिए पहला सीजन बेहतर बीता था, जिसके बाद अगले सीजन में रोहित शर्मा ने टीम के लिए एक महत्तवपूर्ण खिलाड़ी की भूमिका अदा की थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहले ही डेब्यू कर चुके रोहित शर्मा ने साल 2009 के आईपीएल सीजन में 16 मैच खेलते हुए 27.84 के औसत के साथ 362 रन बनाये जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 114.92 का रहा था। रोहित ने टीम के लिए निचले क्रम में तेजी के साथ रन बनाने की जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाया था।
2010 – सौरभ तिवारी (मुम्बई इंडियंस)
मुम्बई इंडियंस के लिए आईपीएल के पहले सीजन में डेब्यू करने वाले सौरभ तिवारी को शुरुआती 2 सीजन में उतने मैच खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन साल 2010 का सीजन उनके आईपीएल करियर के लिए शानदार रहा। सौरभ तिवारी ने आईपीएल के तीसरे सीजन में 16 मैच खेलते हुए 29.92 के औसत के साथ 419 रन बनाये जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 135.59 का रहा था। मुम्बई इंडियंस टीम के लिए उस सीजन सौरभ ने मध्यक्रम में अंबाती रायुडू के साथ मिलकर महत्तवपूर्ण योगदान दिया था।
2011 – इकबाल अबदुल्ला (कोलकाता नाइट राइडर्स)
पहले 3 आईपीएल सीजन में सिर्फ 4 मैच खेलने वाले इकबाल अबदुल्ला को आखिरकार उनकी मेहनत का फल साल 2011 के आईपीएल सीजन में मिल ही गया। साल 2011 में इकबाल ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से खेलते हुए 15 मैचो में 6.10 के शानदार इकॉनमी रेट के साथ 16 विकेट अपने नाम पर किये। इकबाल के प्रदर्शन की वजह से कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पहली बार आईपीएल के इतिहास में प्लेऑफ तक पहुंचने में कामयाब हो सकी थी।
2012 – मंदीप सिंह (किंग्स इलेवन पंजाब)
साल 2010 के अंडर 19 विश्वकप में भारतीय टीम का हिस्सा रहने वाले मंदीप सिंह को आईपीएल 2011 के ऑक्शन में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने खरीदा जिसके बाद मंदीप को पहले सीजन में सिर्फ 6 मैच ही खेलने का मौका मिल सका लेकिन साल 2012 के आईपीएल सीजन में मंदीप ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए 16 मैचो में 27 के शानदार औसत के साथ 432 रन बनाये जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 126.31 का रहा था।
2013 – संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स)
राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए आईपीएल में डेब्यू करने वाले संजू सैमसन जिनको टीम में रेगुलर विकेटकीपर दिशांत याग्निक के चोटिल हो जाने की वजह से शामिल किया गया था, उन्होंने मौके को पूरी तरह से भुनाते हुए पहले ही मैच में आरसीबी के खिलाफ 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 63 रनों की शानदार पारी खेल दी, जिसके बाद संजू ने उस सीजन 11 मैचो में 25.75 के औसत के साथ 206 रन बनाये जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 115.73 का रहा था।
2014 – अक्षर पटेल (किंग्स इलेवन पंजाब)
गुजरात से आने वाले इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अपना आईपीएल डेब्यू साल 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम से खेलते हुए किया था। यह सीजन ग्लैन मेक्सवेल और डेविड वार्नर की शानदार पारियों के लिए पहचाना जाता है, लेकिन पटेल का भी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में महत्तवपूर्ण योगदान रहा था। बायें हाथ के स्पिन गेंदबाज़ अक्षर पटेल ने अपने पहले ही आईपीएल सीजन में 17 मैच खेलते हुए 6.13 के शानदार इकॉनमी रेट के साथ 17 विकेट अपने नाम पर किए थे, इसके अलावा पटेल ने बल्ले से भी योगदान देते हुए 62 रन बनाये थे।
साल 2015 के आईपीएल सीजन में श्रेयस अय्यर को दिल्ली डेयरडेविल्स जो अब दिल्ली कैपिटल्स टीम के नाम से पहचानी जाती हैं, उन्होंने शामिल किया। टीम का उस सीजन खराब प्रदर्शन होने के बावजूद अय्यर ने अपने बल्ले से पूरा योगदान देते हुए 14 मैचो में पारी की शुरुआत करते हुए 33.76 के औसत के साथ 439 रन बनाये जिसमें 4 अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं।
2016 – मुस्ताफिजुर रहमान (सनराइजर्स हैदराबाद)
अपनी ऑफ कटर गेंदो से भारतीय खिलाड़ियों को परेशान करने वाले बांग्लादेश टीम के युवा बांये हाथ के तेज गेंदबाज़ मुस्ताफिजुर रहमान को साल 2016 के आईपीएल सीजन में अपना डेब्यू सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से करने का मौका मिला और मुस्ताफिजुर ने टीम को पहली बार आईपीएल विजेता बनाने में महत्तवपूर्ण योगदान भी दिया। रहमान ने 16 मैचो में 6.90 के शानदार इकॉनमी रेट के साथ 17 विकेट हासिल किए और वह आईपीएल इमर्जिंग प्लेयर का खिताब जीतने वाले इस लिस्ट में एकलौते विदेशी खिलाड़ी भी हैं अभी तक।
2017 – बासिल थम्पी (गुजरात लायंस)
अपनी तेज गति से फ्रेंचाइजी का ध्यान अपनी तरफ खीचने में कामयाब रहने वाले बासिल थम्पी को साल 2017 के आईपील ऑक्शन में गुजरात लायंस की टीम ने खरीदा। केरला से आने वाले बासिल अपनी सटीक यॉर्कर गेंदो के लिए अधिक पहचाने जाते हैं, जो बल्लेबाज़ो को तकलीफ में डालने का काम करती हैं। बासिल ने साल 2017 के आईपीएल सीजन में 12 मैच खेलते हुए 9,49 के इकॉनमी रेट के साथ 11 विकेट अपने नाम पर किए।
2018 – रिषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स)
भारतीय टीम के मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज़ रिषभ पंत के लिए साल 2018 का आईपीएल सीज़न बेहद शानदार बीता था, जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा को पूरी तरह से सभी को दिखाया था। दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए भले ही यह सीजन बेहद खराब बीता हो क्योंकि टीम ने प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रहते हुए खत्म किया था, लेकिन पंत ने 14 मैचो में 52.61 के शानदार औसत के साथ 684 रन बनाये थे, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 173.60 का होने के साथ 5 अर्धशतक और 1 शतकीय पारी भी दर्ज हैं।
2019 – शुभमन गिल (कोलकाता नाइट राइडर्स)
भारतीय अंडर 19 टीम के लिए साल 2018 के विश्वकप में अहम भूमिका निभाने वाले दायें हाथ के बल्लेबाज़ शुभमन गिल को उनका पहला आईपीएल सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स टीम से खेलने का मौका मिला लेकिन गिल को अपने पहले आईपीएल सीजन में अधिक मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका।
इसके बाद गिल को अपने आईपीएल करियर के दूसरे सीजन में उपरी क्रम में बल्लेबाज़ी करने का मौक मिला जिसका लाभ उन्होंने पूरी तरह से उठाते हुए 14 मैचो में 32.88 के शानदार औसत के साथ 296 रन बना दिये जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 124.36 का रहा था और वह आने वाले समय के एक बड़े सितारे के तौर पर उभर कर सभी के सामने आये।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…