किसी भी टीम स्पोर्ट में खेलने वाले खिलाड़ी अपनी टीम के लिए हमेशा सबसे अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं और इसी में जब कोई खिलाड़ी मैच में कुछ अलग करता है, जिससे परिणाम को लेकर सबसे बड़ा असर माना जाता हैं, तो उस खिलाड़ी को मैन ऑफ दी मैच का खिताब भी दिया जाता है।
इंडियन प्रीमियर में भी खेलने वाले खिलाड़ी अपनी टीम के लिए हमेशा हर सीजन में शानदार खेल दिखाना चाहते हैं, जिसमें से कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका प्रभाव अधिक देखने को मिलता है और इसी कारण वह अधिकतर समय अपनी टीम की जीत में सबसे बड़ी भूमिका अदा करते हुए दिखते हैं और हम आपको इस आर्टिकल में आईपीएल में टॉप 5 मैन ऑफ दी मैच जीतने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
5 – रोहित शर्मा ( 17 मैन ऑफ दी मैच )
इस लिस्ट में 5 वें नंबर पर भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज़ रोहित शर्मा हैं, जो आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण उनका बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन करना है। रोहित ने आईपीएल में अभी तक 188 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्होंने 17 बार मैन ऑफ दी मैच का खिताब अपने नाम पर किया है।
4 – महेंद्र सिंह धोनी ( 17 मैन ऑफ दी मैच )
आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम में से एक चेन्नई सुपर किंग्स की सफलता के पीछे उनका कप्तान हैं, जो विश्व क्रिकेट में भी अपनी बादशाहत को दिखा चुका है, जी हां हम बात कर रहे हैं, महेंद्र सिंह धोनी को लेकर जो किसी मैच विनर खिलाड़ी से कम नहीं है और इसी कारण वह लिस्ट में 17 बार आईपीएल में मैन ऑफ दी मैच का खिताब जीतने के साथ चौथे नंबर पर हैं।
3 – डेविड वार्नर ( 17 मैन ऑफ दी मैच )
सनराइजर्स हैदराबाद टीम को अपनी कप्तानी में उसका पहला आईपीएल खिताब दिलाने वाले ऑस्ट्रेलियन टीम के ओपनिंग बल्लेबाज़ डेविड वार्नर जो ओपनर के तौर पर सबसे विस्फोटक खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं और उनका यही रुप आईपीएल में भी सभी को देखने को मिला जिस कारण उनके नाम पर 17 मैन ऑफ दी मैच आईपीएल में दर्ज हैं।
2 – एबी डी विलियर्स ( 20 मैन ऑफ दी मैच )
साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व कप्तान एबी डी विलियर्स के फैन आपको विश्व में हर कहीं मिल जायेंगे और इसका सबसे बड़ा कारण डी विलियर्स का खेल है, जो सभी को बेहद पसंद आता है और वह जब तक क्रीज पर बल्लेबाज़ी करते हैं, सामने वाली टीम के उपर लगातार हार का खतरा मंडराता रहता है, क्योंकि डी विलियर्स एक मैच विनर खिलाड़ी हैं और इसी कारण उन्हें आईपीएल में 20 बार मैन ऑफ दी मैच का अवार्ड मिल चुका है।
1 – क्रिस गेल ( 21 मैन ऑफ दी मैच )
वेस्टइंडीज़ से आने वाले क्रिस गेल जो अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से किसी भी दिन अच्छे से अच्छे गेंदबाज़ी क्रम को पूरी तरह से खत्म कर सकते हैं और इसी कारण टी20 क्रिकेट में भी उनके नाम पर जहां सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड है, तो वहीं आईपीएल में भी गेल की बादशाहत देखने को मिली जिस कारण वह इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं और उन्होंने 21 बार मैन ऑफ दी मैच का खिताब जीता है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…