इंडियन प्रीमियर लीग के 12 सीजन खत्म होने के बाद कुछ टीमें ऐसी भी हैं, जिन्होंने अभी तक के 12 सीजन में तो हिस्सा लिया है, लेकिन 1 या 2 सीजन को छोड़कर उनसे लगातार खराब ही प्रदर्शन देखने को मिला है और इस कारण वह अनचाहे रिकॉर्ड आईपीएल में बनाती चली गयी। आईपीएल में जहां कुछ टीमें बेहद सफल रही तो वहीं कुछ ऐसी भी टीमें हैं, जिन्होंने निराश किया।
आईपीएल के इतिहास में जहां कुछ टीमों के बारे में फैंस को पता होता है, कि यह टीम इस सीजन में भी बेहतरीन प्रदर्शन करेगी तो वहीं कुछ को लेकर वह यह कहते हुए दिखते हैं, कि यह टीम इस सीजन भी खराब प्रदर्शन करने वाली है, भले ही टीम में कितने भी बेहतरीन खिलाड़ी क्यों ना मौजूद हों। जिसके बाद हम आपको इस आर्टिकल में आईपीएल इतिहास में अब तक सबसे अधिक मैच हारने वाली टॉप 5 टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1 – दिल्ली कैपिटल्स ( 97 मैच हारे )
दिल्ली कैपिटल्स जो आईपीएल के पहले सीजन से इस टी20 लीग का हिस्सा है, वह जहां एकबार भी ट्राफी को अपने नाम पर नहीं कर सकी तो टीम का प्रदर्शन अधिकतर सीजन में खराब ही देखने को मिला है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल में जहां 177 मैच खेले हैं, तो उसमें से उनको 97 मैचो में हार का सामना करना पड़ा है।
2 – किंग्स इलेवन पंजाब ( 94 मैच हारे )
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर एक ऐसी ही टीम है, जिसके पास हर सीजन में एक से एक शानदार खिलाड़ी मौजूद रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद टीम का प्रदर्शन उस स्तर का देखने को नहीं मिला। किंग्स इलेवन पंजाब के आईपीएल में रिकॉर्ड पर नजर डाली जाये तो टीम ने 176 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 94 मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
3 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ( 92 मैच हारे )
विराट कोहली की कप्तानी में खेलने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर का हाल भी उपर की 2 टीमों की ही तरह है, जिसमें टीम एक भी बार आईपीएल ट्राफी को अपने नाम पर नहीं कर सकी है, जबकि टीम में एक से एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी हर सीजन में देखने को मिले हैं। आरसीबी ने आईपीएल में 181 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 92 मैचो में हार का सामना करना पड़ा है।
4 – कोलकाता नाइट राइडर्स ( 83 मैच हारे )
कोलकाता नाइट राइडर्स का इस लिस्ट में शामिल होने की सबसे बड़ी वजह उनके लिए शुरुआती कुछ सीजन बेहद खराब बीतना था, जिसमें टीम ने प्वाइंट्स टेबल पर सबसे निचले पायदान पर रहते हुए खत्म किया है, लेकिन गंभीर के कप्तान बनने के बाद इसमें सुधार देखने को मिला और दिनेश कार्तिक भी उसी चीज को आगे बढ़ा रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल में 178 मैच खेलते हुए 83 में हार का सामना करना पड़ा है।
5 – मुम्बई इंडियंस ( 78 मैच हारे )
आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम जिसने 4 बार आईपीएल ट्राफी को जीता है, उसका नाम इस लिस्ट में देखकर सभी को हैरानी जरुर हो सकती है, लेकिन केकेआर की ही तरह टीम के लिए शुरुआती आईपीएल सीजन बेहद खराब बीते थे, लेकिन रोहित शर्मा के कप्तान बनने के बाद इसमें सुधार देखने को मिला। आईपीएल में मुम्बई इंडियंस टीम ने 187 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें 78 में हार का सामना करना पड़ा है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…