Categories: Cricket

विराट कोहली द्वारा बनाए गए 3 बड़े रिकार्ड्स

Virat Kohli Ke 3 Bade Records: भारत के नम्बर वन बल्लेबाज विराट कोहली Under-19 World Cup में अच्छा प्रदर्शन करके सिनियर टीम में चुने गए थे. 2008 Under-19 World Cup टूर्नामेंट में विराट कोहली ने भारतीय टीम का नेतृत्व किया था. अंडर-19 विश्व कप जीतने के कुछ महीने बाद ही उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिल गया. उन्होंने 18 अगस्त 2008 को अपना डेब्यू मैच खेला था.

विराट कोहली ने डेब्यू के बाद कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. 31 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने 11 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में कई Records बनाए. वह लगातार भारत के लिए रन बना रहे हैं जिससे भारतीय टीम विदेशी धरती पर जीत हासिल करने में कामयाब हो रही है.

विराट कोहली के नाम कई रिकार्ड्स दर्ज है और हम उनके 3 बड़े रिकार्ड्स पर नजर डालने वाले हैं.

सबसे तेज 60 अंतरराष्ट्रीय शतक

विराट कोहली ने 2018 में सचिन तेंदुलकर के सबसे तेज 60 अंतरराष्ट्रीय शतक के रिकॉर्ड को तोड़ा था. विराट अभी तक 68 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने में सफल रहे है. उन्होंने 43 एकदिवसीय शतक और 25 टेस्ट शतक जड़े. विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अक्टूम्बर 2018 में सचिन के Records को तोड़ा. उन्होंने 60 शतक बनाने में सचिन तेंदुलकर से 40 पारियां कम खेली.

यह भी पढ़े: एमएस धोनी के रिकॉर्ड्स

विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर एक साल में सबसे ज्यादा वनडे Cricket में रन बनाए

2017 का साल पूरी तरह विराट कोहली के नाम रहा था. वनडे Cricket में उन्होंने एक साल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने पुर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने 2007 में 1424 रन बनाए थे. विराट कोहली ने 2017 में खेले गए 26 एकदिवसीय मुकाबलों में 75 से अधिक की औसत से 1460 रन बनाए.

सबसे तेज 10,000 वनडे इंटरनेशनल रन

Virat Kohli Ke 3 Bade Records: विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2018 में 10,000 वनडे रन पूरे किए. उन्होंने शानदार शतक जड़ते हुए नाबाद 157 रन बनाए थे. 30 वर्षीय खिलाड़ी ने यह आंकड़ा अपनी 205वीं एकदिवसीय पारी में हासिल किया. विराट ने सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया क्योंकि मास्टर ब्लास्टर ने 2001 में 259 पारियां खेलकर 10,000 रन पूरे किए थे. समय के अनुसार देखा जाए तो विराट कोहली ने 10 साल और 68 दिनों में 10,000 रन बनाए है. विराट कोहली वर्तमान एकदिवसीय Cricket के नम्बर वन बल्लेबाज हैं. वह भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे है जो लगातार सीरीज दर सीरीज जीत रही है.

विराट कोहली भविष्य में हर फॉर्मेट में कई सारे बड़े रिकार्ड्स बना सकते हैं.

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago